Bharti Airtel Sunil Mittal: भारत का सर एक बार फिर गर्व से ऊंचा हो गया है। भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरपर्सन सुनील मित्तल को ब्रिटेन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक से नवाजा गया है। इसके जरिए विदेशी जनता को मानद उपाधि दी जाती है। इस सम्मान का नाम है ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (KBE)। यहां जानिए सुनील मित्तल के करीयर से जुड़ी कुछ बातें।
66 साल के उद्यमी ने कहा कि वह किंग चार्ल्स की तरफ से मिले इस सम्मान से “बहुत आभारी” हैं। ब्रिटेन और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं, जो अब बढ़ते सहयोग और सहयोग के एक नए युग में आ रहे हैं। वह आगे बोलते हैं कि वह दोनों देशों के बीच आर्थिक और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने में काम करने के लिए कमिटेड हैं।
रतन टाटा समेत इन्हें भी मिला यह सम्मान
यह सम्मान लेने वाले भारतियों की लिस्ट में रतन टाटा (2009), रविशंकर (2001) और जमशेद ईरानी (1997) शामिल हैं, जिन्हें दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इससे सामंकनीत किया था।
भारत-यूके सीईओ फोरम के मेंबर होने के नाते मित्तल का यूके के साथ एक मजबूत रिलेशन है और उन्हें पहले न्यूकैसल यूनिवेर्सिटी से आनरेरी डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ-साथ उन्हें लीड्स यूनिवेर्सिटी से आनरेरी डॉक्टर ऑफ लॉ से भी सम्मानित किया गया है।
यहां भी काम कर चुके हैं सुनील मित्तल
वह कैम्ब्रिज यूनिवेर्सिटी में ‘वाइस चांसलर सर्कल ऑफ एडवाइजर्स’ के सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा, वह लंदन बिजनेस स्कूल के गवर्निंग बॉडी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में इंडिया एडवाइजरी ग्रुप के मेंबर के तौर पर काम किया हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में, भारती एयरटेल अफ्रीका को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड किया गया था।
संबंधित खबरें
आज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
51 mins agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
9 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
10 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
16 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
16 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
16 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
16 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
19 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines