अगर आप ओला उबर की हाई रेट राइड से परेशान हो गए हैं तो आप समझ लीजिए कि आपकी ये परेशानी दूर होने वाली है. क्योंकि दिल्ली वासियों को 1 जनवरी 2026 से भारत टैक्सी की सेवा मिलने जा रही है. ये दरअसल सरकारी टैक्सी सेवा है और ये केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से शुरू की जा रही है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो 1 जनवरी से अपने मोबाइल में भारत टैक्सी का ऐप डाउनलोड करके टैक्सी बुक करवा सकेंगे. फिलहाल भारत टैक्सी ट्रायल फेज में है और दिल्ली व राजकोट में इसकी टेस्टिंग चल रही है. इसे दिल्ली में 1 जनवरी से आम लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा. दिल्ली के बाद इसे गुजरात के राजकोट में शुरू करने का प्लान है.
यह भी पढ़ें : Gold-Silver Rates: सोने-चांदी की कीमत पर लगाम लगेगी या नहीं? संसद में सरकार ने दिया ये जवाब
ओला, उबर और रैपिडो की नींद उड़ी :
इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली और एनसीआर जैसे शहरों में भारत टैक्सी के आने से ओला, उबर और रैपिडो की मोनोपोली खत्म होगी और कॉम्पेटिशन बढ़ेगा, जिससे राइड की कीमतों पर असर दिखेगा. भारत टैक्सी के आने से संभवत: अब राइड के लिए कम राशि चुकानी होगी. ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत टैक्सी ऐप, दूसरे ऐप्स की तुलना में सस्ती राइड्स देगा.
ड्राइवरों की आय बढ़ेगी :
ओला, उबर और रैपिडो के मुकाबले भारत टैक्सी के ड्राइवरों की कमाई भी ज्यादा होगी. क्योंकि उन्हें किराए में से कमीशन देने की आवश्यकता नहीं होगी. कमाई का 80 प्रतिशत से अधिक राशि ड्राइवरों को मिलेगा. जबकि बचा हुआ 20 प्रतिशत भी उन्हीं के परिचालन और वेलफेयर में खर्च होगा.
यह भी पढ़ें : 500 और 1000 के पुराने नोट रखने पर क्या हो सकती है सजा? जानें क्या कहता है कानून?
दिल्ली के तैयारी
दिल्ली में 56000 से अधिक ड्राइवरों ने भारत टैक्सी के लिए पंजीकरण कराया है. यानी रोजाना कैब फैसिलिटी लेने वालों को संभालने के लिए भारत टैक्सी ऐप के पास पर्याप्त वाहन होंगे. इस ऐप पर आपको ऑटो, कार और बाइक तीनों सुविधाएं मिलेंगी.
दिल्ली पुलिस के साथ टाई-अप
इस ऐप का एक और शानदार फीचर यह है कि यह मेट्रो रेल जैसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस के साथ काम करता है. इससे यूजर्स एक ही जगह पर अलग-अलग तरह की राइड बुक कर सकते हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी पूरी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस के साथ टाई-अप से राइडर्स और ड्राइवरों दोनों की पूरी सुरक्षा पक्की होती है.
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
47 mins ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
8 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
10 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
14 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines