Bengaluru Techie Couple Not Able To Spend Income : एक तरफ जहां कुछ लोग कम कमाई से परेशान हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जिनके लिए ज्यादा कमाई सिर दर्द बन गई है। बेंगलुरु का कपल ऐसे ही लोगों में शामिल है। इस कपल की सैलरी इतनी ज्यादा है इन्हें समझ में नहीं आता कि इसे कहां खर्च करें। टैक्स और सारे खर्च निकालने के बाद भी इनके पास हर महीने काफी पैसे बचते हैं। इस कपल ने लोगों से पूछा है कि कोई बताए कि बची हुई रकम को कहां और कैसे खर्च किया जाए। कपल ने अपनी इस समस्या को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। किसी ने दान करने की बात कही है तो किसी ने प्रॉपर्टी खरीदने को कहा है।
खर्चे से दोगुनी ज्यादा कमाई, बच्चे भी नहीं हैं
बेंगलुरु में काम करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल 7 लाख रुपये महीने कमाता है। दोनों की उम्र 30-30 साल है। इनकी यह कमाई ही इनके लिए सिर दर्द बनी हुई है। कमाई खर्चे से दोगुनी है। कोई बच्चा भी नहीं है। यह कपल अपनी कमाई को इस प्रकार खर्च करता है:
- 2 लाख रुपये महीने म्यूचुअल फंड के जरिए इक्विटी मार्केट में निवेश करते हैं।
- 1.5 लाख रुपये रहने, खाने आदि में खर्च हो जाते हैं।
- खुद की कार भी है। कुछ रकम दूसरी जरूरतों में पूरी हो जाती है।
ज्यादा कमाई से परेशान सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल।
3 लाख रुपये बचते हैं हर महीने
कपल का कहना है कि सारे खर्चे निकालने और टैक्स चुकाने के बाद भी उनके पास हर महीने 3 लाख रुपये से ज्यादा बचते हैं। कपल ने बताया कि वे उस रकम को कहां खर्च करें, इसके बारे में उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। यह रकम उनके बैंक अकाउंट में पड़ी हुई है। कपल का कहना है कि वह और ज्यादा रुपये नहीं कमाना चाहता।
सोशल मीडिया पर मांगी मदद, यूजर्स ने कहा- मुझे गोद ले लो
इस कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Grapevine पर लोगों से मदद मांगी है। इस पोस्ट को Grapevine के फाउंडर Saumil ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। कपल ने पूछा है कि बची हुई रकम को कहां खर्च किया जाए। उनकी इस पोस्ट पर (Grapevine पर) 200 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। काफी यूजर्स ने फनी जवाब दिए हैं। कुछ जवाब इस प्रकार हैं:
- भगवान जीवन में ऐसी समस्या मुझे भी दे दे।
- कुछ पैसे मुझे दे दो। मेरी सैलरी बहुत ज्यादा नहीं है।
- मुझे गोद ले लीजिए। सारे पैसे खर्च हो जाएंगे।
- आप सफलता से पीड़ित हैं।
कुछ यूजर्स ने अच्छे भी जवाब दिए
- आप रकम को दान कर सकते हैं या चैरिटी में दे सकते हैं।
- इस रकम से आप कोई ऐसा कोर्स करें जिससे स्किल बढ़े।
- एक घर खरीदें और अच्छा इंटीरियर करके इसे किराए पर दे दें।
यह भी पढ़ें : महंगाई डायन अभी और खाएगी! दूध-चीनी ने काटी जेब तो सब्जियों के दाम में लगी आग, एक्सपर्ट बोले-और बढ़ेंगे दाम
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines