Ben Newton Success Story: कामयाबी किसी की मोहताज नहीं होती है, ये कर दिखाया है इंग्लैंड के बेन न्यूटन ने। बेन की सफलता की कहानी भी बड़ी अनोखी है। बेन कभी कॉलेज नहीं गए और आज उनकी सैलरी 10 करोड़ है। जिस कंपनी में उन्होंने सालों पहले ट्रेनी के तौर पर नौकरी शुरू की थी आज वह उसकी कंपनी में पार्टनर हैं।
कॉलेज की जगह चुनी नौकरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 साल के बेन न्यूटन इंग्लैंड के डोरसेट इलाके के रहने वाले हैं। उनके पिता 16 साल की उम्र में ही उनसे दूर सेना में काम करने चले गए थे। किसी तरह उनकी मां ने बार में काम करके उनका पालन-पोषण किया। जानकारी के अनुसार जब वे 18 साल के थे तो उन्हें एक कॉलेज में दाखिला मिल रहा था लेकिन उन्होंने कॉलेज जाने की बजाए Deloitte कंपनी में नौकरी करना शुरू किया।
अप्रेंटिसशिप स्कीम के तहत मिला था काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2012 में बेन को डेलॉइट के ब्राइटस्टार्ट के ट्रेनिंग प्रोग्राम में अप्रेंटिसशिप स्कीम के तहत काम पर रखा गया था। आज वह डेलॉइट कंपनी में पार्टनर के रूप में काम कर रहे हैं और कंपनी का ऑडिट वर्क संभालते हैं। वर्तमान में उनकी सैलरी करीब 10 करोड़ रुपये है।
अपने फैसले पर गर्व
बेन को अब स्कूल-कॉलेज में मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर बुलाया जाता है। बेन ने कहा कि उनकी मां ने बड़ी गरीबी में अपना बचपन बिताया है, मां की मदद के लिए उन्होंने काम करना शुरू किया। ईमानदार और मेहनत की बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब मुड़ कर देखता हूं, तो मुझे अपने फैसले पर गर्व होता है। उन्होंने बताया कि उन्हें स्थानीय वारविक यूनिवर्सिटी ने मैथ्स की पढ़ाई करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में सड़क चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिसकर्मी की हत्या कर आरोपी ने खुद को मारी गोली
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
7 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
8 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
13 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
14 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
14 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
14 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
16 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
17 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines