Banks Open or Closed on Tuesday? : अगर आप मंगलवार को बैंक के काम से जाने वाले हैं तो पहले यह कंफर्म कर लें कि आपके बैंक का ब्रांच ओपन है या बंद है. क्योंकि मंगलवार को देश भर के सरकारी बैंकों में स्ट्राइक के कारण बैंकिंग कामकाज बाधित होने की संभावना है. दरअसल बैंक यूनियन की ये मांग है कि उनका वर्किंग डेज सप्ताह में 5 दिन होना चाहिए. यानी बैंकों में शनिवार और रविवार की छुट्टी होनी चाहिए. अभी सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है.
यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने बुलाई है. यह नौ यूनियनों का एक समूह है जो बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बैंक पहले से ही बंद होने के कारण, 27 जनवरी को हड़ताल से लगातार तीन दिनों तक ब्रांच स्तर की सेवाएं बाधित होने की उम्मीद है.
किन बैंकों पर असर पड़ेगा?
जिन सरकारी बैंकों पर असर पड़ने की संभावना है, उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और दूसरे सरकारी बैंक शामिल हैं. HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा.
यूनियनों ने बताया कि लंबी बातचीत के बाद भी कोई अच्छा नतीजा नहीं निकला. यूनियन ने मंगलवार को बैंक हड़ताल करने का फैसला किया है. UFBU ने कहा कि विस्तृत चर्चाओं के बावजूद, आखिरकार सुलह की कार्यवाही से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला. UFBU ने जनवरी में पहले कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हमारी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है.
अगर किसी स्थानीय स्तर पर छोटी-मोटी विरोध गतिविधि होती भी है, तो भी ATM, UPI और नेट बैंकिंग जैसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आप कल बेझिझक जा सकते हैं. किसी भी अफवाह से बचने के लिए अपने बैंक की शाखा या उनकी आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
3 mins agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
3 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
4 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
23 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
1 day agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines