Bank Rules: हर किसी की लाइफ में एक पल ऐसा जरूर आता होगा, जब वह लोन लेने के बारे में सोचता होगा। कई तरीके के लोन होते हैं। जैसे जो घर बनाने के लिए लिया जाता है, वो होम लोन और ऐसे ही कार इत्यादि के लिए भी लिया जाता है। इस तरह के लोन सिक्योर लोन की श्रेणी में आते हैं। अब इन लोन में बैंक अपने पास गारंटी के तौर पर किसी संपत्ति को गिरवी रख लेता है। देखा जाए तो लोन लिया है तो उसकी किस्त तो चुकानी ही होगी। हालांकि, कई बार लोग पैसा वापस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अभी पढ़ें – Air India ने उड़ानों का भाड़ा घटाकर आधा किया! केवल इन लोगों को मिलेगी सुविधा
जाहिर सी बात है कि जब कर्ज लिया है तो एक दिन चुकाना भी पड़ेगा। फिर इसमें बैंक तरह-तरह के कार्य करते हुए अपने पैसे निकलवाने के लिए कार्रवाई शुरू करता है।
सबसे पहले भेजे जाते हैं रिमाइंडर
बता दें कि लोन की दो EMI नहीं दी तो बैंक आपको रिमाइंडर भेजता है। ऐसे ही होम लोन के मामले में अगर तीन किस्त से आप चूक गए तो कानूनी नोटिस भेज दिया जाता है। उसके बाद भी अगर आपने रुपये नहीं दिए तो आपको बैंक की तरफ से डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाता है।
अगर आप समय से लोन नहीं चुकाते हैं तो इससे आपका रिकॉर्ड खराब हो जाता है। क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर डलता है। इससे फिर अगली बार आपको लोन मिलना मुश्किल हो जाता है।
नीलामी की आ जाती है नौबत
अगर आपने तीन किस्त नहीं दी और फिर चेतावनी को भी गंभीरता से नहीं लिया तो एनपीए के तहत आ जाएंगे। जैसे बताया कि सिक्योर लोन में आपकी संपत्ति भी गिरवी रख दी जाती है तो लोन न चुकाने पर बैंक उस प्रॉपर्टी को बेचकर लोन की भरपाई कर सकता है। बैंक आपकी गिरवी रखी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर सकता है। फिर यह बैंक का अधिकार हो जाएगा।
अभी पढ़ें – Gold Price Today: त्योहारी सीजन में चढ़ने लगा सोना, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ तक ये है रेट
आखिरी विकल्प होता नीलामी
बैंक रिमाइंडर और नोटिस भेजता है। इसके बाद भी अगर ऋण लेने वाला व्यक्ति लोन का भुगतान नहीं करता तो तब जाकर बैंक संबंधित शख्स की प्रॉपर्टी को कब्जे में ले लेता है और इसके बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू होती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
41 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
5 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
6 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
14 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines