Bank Interest Rates: पिछले दिनों कई बैंकों द्वारा अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। अब एक बैंक ने चुनिंदा राशियों पर ग्राहकों को तोहफा देते हुए ब्याज बढ़ाई है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, RBL बैंक ने NRE/NRO सेविंग सहित अपने बचत खातों पर ब्याज दरों को चुनिंदा राशि पर 50 आधार अंक (bps) तक बढ़ा दिया है और चुनिंदा राशि पर कम कर दिया है। नई दरें 21 अगस्त 2023 से लागू हैं।
कहां बढ़ी ब्याज और कहां घटी
1 लाख रुपये तक के दैनिक शेष वाले बचत खातों के लिए, बैंक 4.25% की ब्याज दर का भुगतान करेगा, जबकि बैंक 1 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के दैनिक बैलेंस वाले बचत खातों पर 5.50% की ब्याज दर से पैसा देगा। RBL बैंक 10 लाख रुपये से अधिक और 25 लाख रुपये तक के दैनिक शेष वाले बचत खातों पर 6.00% की ब्याज दर का भुगतान करेगा। बैंक ने 25 लाख रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये तक के दैनिक शेष वाले खातों पर दर को 50 आधार अंक बढ़ाकर 7% से 7.50% कर दिया है।
बैंक ने 3 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये तक के दैनिक शेष वाले बचत खातों पर ब्याज दर 50 आधार अंक घटाकर 7% से 6.5% कर दी। आरबीएल बैंक 25 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक के दैनिक शेष वाले बचत खातों पर 6.25% ब्याज दर की पेशकश करता है।
आरबीएल बैंक के ग्राहकों को बचत खाते पर प्रतिदिन 100 करोड़ रुपये से अधिक और 200 करोड़ रुपये तक की राशि पर 6.00% की ब्याज दर मिलेगी और 200 करोड़ रुपये से अधिक और 400 करोड़ रुपये तक के दैनिक शेष वाले खातों पर 4% की ब्याज दर मिलेगी। वहीं, 400 करोड़ रुपये से ऊपर बैंक 6.75 फिसदी की ब्याज दर प्रदान करेगा।
इन बातों का रहे ध्यान
- ब्याज की गणना और संचय दिन के अंत में खाते में शेष राशि के आधार पर प्रतिदिन की जाएगी।
- ब्याज का भुगतान/जमा प्रत्येक वर्ष त्रैमासिक आधार पर 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को ग्राहक के खाते में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
4 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
5 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
5 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
7 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines