Bank Holidays List December 2023: बस कुछ ही दिनों में ये साल 2023 भी खत्म हो जाएगा और हम सभी नए साल 2024 का स्वागत करने के लिए तैयार होंगे। हालांकि, इससे पहले कुछ कामों को निपटा लिया जाए तो सही रहेगा। बैंक से जुड़ा अगर कोई काम आप भी निपटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ ही घंटे हैं। आगामी दिनों में बैंक लगातार 5 दिनों के लिए बंद होने वाला है। अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां भी अलग-अलग दिन पड़ रही हैं। आपके शहर में किस दिन बैंक बंद रहेगा और किस दिन नहीं? आइए इसके बारे में जानते हैं।
दिसंबर में 5 दिनों तक बैंकों की छुट्टी!
दिसंबर के आखिरी दिनों से 5 दिन पहले लगातार बैंक बंद होने वाले हैं। इनमें शनिवार, रविवार और क्रिसमस ईव (Christmas Eve) शामिल है। 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2023 तक बैंकों की छुट्टी रहेगी, लेकिन इन दिनों में होने वाली छुट्टियां सभी राज्यों में अलग-अलग हैं।
कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
- 23 दिसंबर 2023- चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 24 दिसंबर 2023- रविवार को सभी बैंकों की छुट्टी होगी।
- 25 दिसंबर 2023- क्रिसमस के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 26 दिसंबर 2023- क्रिसमस के सेलिब्रेशन के कारण आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 दिसंबर 2023- क्रिसमस और यू किआंग नांगबाह (U Kiang Nangbah) के अवसर पर आइजोल और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
देशभर में बैंक बंद होने की बात करें तो लगातार 3 दिनों तक बैंकों की छुट्टी है। जबकि, कुछ राज्यों में बैंक लगातार 5 दिन बंद होंगे। बता दें कि 30 दिसंबर को भी बैंकों की छुट्टी कुछ राज्यों में रहेगी। 31 दिसंबर को रविवार है और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन लेनदेन होना होगा आसान
भले ही बैंकों की छुट्टी रहेगी लेकिन आप फिर भी ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा को अपना सकते हैं। किसी को ऑनलाइन पैसे भेजने जैसे काम किए जा सकते हैं। हालांकि, डॉक्यूमेंटेशन जैसे कामों को करने के लिए आपको बैंक जाना होगा।
ये भी पढ़ें- PAN से Aadhaar Card लिंक करना जरूरी!
ये भी पढ़ें- IRCTC Thailand Tour का सस्ता पैकेज?
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
21 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines