Bank Holidays in March 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से पहले ही बैंकों की छुट्टी की लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। ऐसे में महीने की शुरुआत से पहले जाना जा सकता है कि किस महीने कितने दिन के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, किसी कारण से इन छुट्टियों में बदलाव राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर भी हो सकता है। आरबीआई के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। इसके अलावा महीने में कोई खास दिन होने पर बैंक बंद रहते हैं।
मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक!
मार्च 2025 कई खास दिनों के साथ है। इस महीने अलग-अलग दिन और खास अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों में दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल रहेंगी। आइए जानते हैं कि मार्च में आपके स्टेट में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
मार्च में बैंकों की छुट्टी कब-कब है?
5 मार्च 2025- पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंजाब, सिक्किम और ओडिशा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
7 मार्च 2025- चापचर कुट के अवसर पर मिजोरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
8 मार्च 2025- महीने के दूसरे शनिवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
9 मार्च 2025- रविवार होने के कारण सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
13 मार्च 2025- होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला के अवसर पर रांची, लखनऊ, कानपुर, देहरादून और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च 2025- होली के अवसर पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
15 मार्च 2025- याओसांग के अवसर पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
16 मार्च 2025- रविवार होने के कारण देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- SIP Power: हर महीने 6 हजार के निवेश से भी बन सकता है 5 करोड़ का फंड, जानें कैसे
22 मार्च 2025- इस दिन बिहार दिवस के कारण बिहार में बैंकों की छुट्टी है।
23 मार्च 2025- रविवार होने के कारण सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
27 मार्च 2025- शब-ए-कद्र के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च 2025- जमात उल विदा के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च 2025- रविवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
7 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
9 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
10 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
12 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
16 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
18 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines