Bank Holidays in June 2024: मई का महीना खत्म होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून महीने में बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जून के महीने में पूरे देश में कोई भी नेशनल हॉलिडे नहीं है। वहीं बैंक हर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा बैंक पूरे महीने में करीब 11 दिन बंद रहेंगे। मई के महीने में 6 दिन बचे हैं, जिसमें 26 मई को चौथे शनिवार, 27 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में सिर्फ 4 दिन बचे हैं, जिनमें आप बैंक के काम निपटा सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि जून के महीने में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी और क्यों?
यह भी पढ़ें:लक्स का नाम Lux ही क्यों पड़ा? कपड़े धोने का साबुन आखिर कैसे बना ब्यूटी प्रोडक्ट? जानें रोचक कहानी
जून 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
2 जून 2024, रविवार: तेलंगाना स्थापना दिवस (तेलंगाना)
9 जून 2024, रविवार: महाराणा प्रताप जयंती (हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान)
10 जून 2024, सोमवार: श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस (पंजाब)
14 जून 2024, शुक्रवार: पहिली राजा (उड़ीसा)
15 जून 2024, शनिवार: रज संक्रांति (उड़ीसा)
15 जून 2024, शनिवार: वाईएमए दिवस (मिज़ोरम)
17 जून 2024, सोमवार: बकरीद/ईद-उल-अजहा (कुछ राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश)
21 जून 2024, शुक्रवार: वट सावित्री व्रत (कई राज्य)
22 जून 2024, शनिवार: संत गुरु कबीर जयंती (छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब)
यह भी पढ़ें:भारतीय IT कंपनी में इस विदेशी CEO को मिली सबसे ज्यादा सैलरी, लेकिन कंपनी की इनकम हो गई कम
सरकारी घोषणा से करें छुट्टियों की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, RBI की ओर से निर्देश दिया गया है कि बैंकों की छुट्टियां के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है या इसमें एक्स्ट्रा छुट्टियां शामिल हो सकती हैं। छुट्टियों के कैलेंडर में किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक और संबंधित राज्य सरकारों की आधिकारिक घोषणाओं से पुष्टि जरूर करें।
बैंक बंद होने पर कैसे निकाल पाएंगे पैसे?
बता दें कि बैंक बंद होने पर भी लोगों को पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी, क्योंकि हर बैंक के ATM बूथ पूरे देश में खुले हैं। ऐसे में लोग ATM बूथ जाकर मशीन से कार्ड स्वैप करके पैसे निकाल सकते हैं। फोन-पे, गूगल-पे आदि UPI सेवाओं से किसी भी तरह का भुगतान कर सकते हैं। वहीं जिनके पास ATM नहीं है, जैसे ग्रामीण इलाकों के लोग, वे पहले से बैंक से पैसे निकालकर रख लें, ताकि कैश संबंधी परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें:Go Digit के IPO की ठंडी लिस्टिंग, लेकिन विराट-अनुष्का को हो गया 7 करोड़ रुपये का फायदा
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
22 mins agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
27 mins agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
57 mins agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
57 mins agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
3 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
3 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines