हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bank Holidays in July 2025: 1 से 31 जुलाई के बीच कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें बैंकों की पूरी छुट्टी लिस्ट

Bank Holidays in July 2025: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से हर महीने बैंकों की छुट्टी लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। 1 से 31 जुलाई तक कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी? कितने दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे? आइए जुलाई की बैंक हॉलिडे लिस्ट देखते हैं।

विज्ञापन
जुलाई में बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays in July 2025: जुलाई के महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना हो तो उससे पहले ही ये जरूर जान लीजिए कि जुलाई के महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टी होने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से हर महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। इसके माध्यम से जान सकते हैं कि भारत के किस राज्य या शहर में किस कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी? जुलाई के महीने में दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के अलावा कब-कब बैंक बंद रहेंगे? आइए इसके बारे में बैंक हॉलिडे की लिस्ट के जरिए जानते हैं।

13 दिन बंद रहेंगे बैंक

रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा अन्य खास वजह से भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बैंक बंद होने पर ऑनलाइन काम कर सकेंगे। डिजिटल पेमेंट या बैंक बैलेंस चेक करने जैसे काम को बैंक के छुट्टी वाले दिन भी किया जा सकता है। इस बार जुलाई में कुल 13 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये दिन अलग-अलग होंगे।

जुलाई में कब-कब होगी बैंकों की छुट्टी?

3 जुलाई 2025- इस दिन खारची पूजा है और इस अवसर पर अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

5 जुलाई 2025- गुरु हरगोबिंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

6 जुलाई 2025- इस दिन रविवार है और देशभर के बैंकों की सरकारी छुट्टी होती है।

विज्ञापन

12 जुलाई 2025- इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है और देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 जुलाई 2025- रविवार होने के कारण इस दिन सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

14 जुलाई 2025- बेहडेनखलाम की वजह से शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

16 जुलाई 2025- हरेला पर्व के कारण देहरादून में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

17 जुलाई 2025- यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

19 जुलाई 2025- केर पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

20 जुलाई 2025- रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

26 जुलाई 2025- महीने का चौथा शनिवार है और इस अवसर पर देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

27 जुलाई 2025- रविवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

28 जुलाई 2025- द्रुकपा त्शे-जी के अवसर पर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PAN Card: परिजन की डेथ होने के बाद पैन कार्ड को कैंसिल करवाना क्यों जरूरी? जानें नियम और तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola