Bank Holidays in August: हर महीने की शुरुआत से पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। बात करें अगस्त की तो ये महीना कई त्योहारों के साथ है और इसके कारण देश में कई जगह बैंक भी बंद रहने वाले हैं। आगामी दिनों में भी कई खास अवसर जैसे- 7 अगस्त को हरियाली तीज, 8 अगस्त को तेंदोंग ल्हो रम फात, 13 अगस्त को देशभक्त दिवस, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 19 अगस्त को रक्षाबंधन आदि। ऐसे में क्या बैंकों की छुट्टी रहने वाली है? क्या 7 अगस्त, बुधवार को बैंक बंद रहेंगे? क्या हरियाली तीज पर बैंकों की छुट्टी रहती है? आइए जानते हैं।
7 अगस्त, बुधवार को बैंक रहेंगे बंद?
7 अगस्त को हरियाली तीज है। इस दौरान बैंक बंद रहेंगे या नहीं? ये सवाल अगर आपका भी है तो बता दें कि इस दौरान देश भर के बैंक बंद नहीं रहेंगे, लेकिन हरियाणा में बैंकों की छुट्टी रहेगी। देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित काम करना है तो कर सकते हैं, लेकिन अगर हरियाणा क्षेत्र के बैंक से काम है तो वो 7 अगस्त को बंद रहेगा।
8 अगस्त को बैंक बंद रहेगा या नहीं?
8 अगस्त को बैंक बंद है लेकिन पूरे देश में नहीं सिर्फ सिक्किम और गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी। तेंदोंग ल्हो रम फात के अवसर पर यहां के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Long Weekend in August: अगस्त में लगातार 5 दिनों की रहेगी छुट्टी
देशभर में लगातार दो दिन बैंक रहेंगे बंद
देशभर के बैंकों की चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती है। इसलिए 10 अगस्त, शनिवार को देश भर के बैंक बंद हैं। जबकि, 11 अगस्त रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। देश के सभी बैंक इस वजह से लगातार दो दिन बंद रहेंगे।
Bank Holidays in August List 2024
- 13 अगस्त, मंगलवार को पैट्रियाट डे के अवसर पर इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 अगस्त, गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस है। इस अवसर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 अगस्त, रविवार को देशभर के सभी बैंक साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे।
- 19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अगस्त, मंगलवार को श्री नारायण गुरु जयंती पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 अगस्त, शनिवार को चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 अगस्त, रविवार को देश के सभी बैंक साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे।
- 26 अगस्त, सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Income Tax Refund में कितनी देरी? तो ऐसे चेक करें Status
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
7 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
9 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
10 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
11 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
12 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
15 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
15 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines