Bank Holidays for Many Days: जून महीने की शुरुआत बस कुछ दिनों में हो जाएगी। इससे पहले अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा काम निपटाना बाकी है तो जल्दी इसे पूरा कर लीजिए। दरअसल, जून शुरू होने से पहले अलग-अलग राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी। एक जगह लगातार 3 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। बैंक जाकर आपके लिए भी कोई काम निपटाना बहुत जरूरी है तो आइए जान लेते हैं कि कहां पर लगातार 3 दिनों के बैंकों की छुट्टी रहेगी? जून से पहले कहां और कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
लगातार 3 दिनों के लिए यहां बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से हर महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। मई के महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट भी पहले ही जारी हो चुकी है। अगर आप बैंक संबंधित काम निपटाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि 24 मई, 25 मई और 26 मई को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
हालांकि, सभी राज्यों में लगातार तीन बैंक बंद नहीं रहेंगे। 24 मई और 25 मई को देशभर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी, लेकिन 26 मई को त्रिपुरा में बैंक की छुट्टी रहेगी।
26 मई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
26 मई, सोमवार को त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। काजी नजरूल इस्लाम की जयंती के अवसर पर यहां सरकारी छुट्टी है। इस वजह से राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 24 मई को चौथा शनिवार और 25 मई को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी देशभर में रहेगी।
जून से पहले कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
जून महीने की शुरुआत से पहले मई में 24 से 31 मई के बीच 6 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये छुट्टियां अलग-अलग अवसर और राज्य में रहेगी। 24 और 25 मई को पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 26 मई को त्रिपुरा में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 30 मई, शुक्रवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस है और पंजाब के सभी बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- ITR Filing: नहीं मिला फॉर्म 16? फाइल कर सकते हैं आयकर रिटर्न, जानें कब और किस नहीं है जरूरत
संबंधित खबरें
सब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
2 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
2 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
5 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
8 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
10 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines