हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bank Holiday: आज कहां-कहां बंद है बैंक? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: आज 20 सितंबर, शुक्रवार को देश के किस राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी और कहां नहीं, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
बैंकों की छुट्टी

Bank Holiday: सितंबर के महीने में कई खास अवसर रहे और कई जगहों पर बैंक बंद भी रहे। इस महीने के शुरुआती दिनों में कई जगहों पर लगातार 2-3 दिन बैंकों की छुट्टी रही। जबकि, आधा महीना गुजर जाने के बाद भी बैंकों की हॉलिडे लिस्ट में कुछ दिन बाकी हैं जब बैंक बंद रहेंगे। इन तारीखों में 20 सितंबर 2024 का दिन भी है। जी हां, भारत के कुछ राज्यों में शुक्रवार को बैंकों की छुट्टी है, आइए जानते हैं 20 सितंबर को बैंक कहां-कहां बंद रहने वाले हैं?

पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की लिस्ट के अनुसार 20 सितंबर शुक्रवार को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे, लेकिन देश के सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी नहीं है। जम्मू और कश्मीर में बैंकों की छुट्टी है।

किस वजह से बंद रहेंगे बैंक?

16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी था, जिसे पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ये मुस्लिम समुदाय के लिए खास दिन माना जाता है। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार की भी खास है, जो 20 सितंबर को है। इसे जम्मू-कश्मीर में बहुत खास माना जाता है, जिसके चलते यहां के लोगों का सार्वजनिक अवकाश है और सभी बैंक बंद हैं।

ये भी पढ़ें- Bank Holidays in October: कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

3 दिन और बंद रहेंगे बैंक

जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। 21 से 23 सितंबर तक बैंकों की छुट्टी है लेकिन सभी राज्यों के बैंक बंद नहीं रहेंगे। अलग-अलग दिन और अवसर पर बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में होने वाली है। 21 सितंबर को शनिवार है और केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 22 सितंबर को रविवार है और देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। 23 सितंबर सोमवार को जम्मू कश्मीर और श्रीनगर महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर बैंकों की छुट्टी है।

28 और 29 सितंबर को बैंक बंद

देश भर के सभी बैंक 28 और 29 सितंबर को बंद रहने वाले हैं। महीने के चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। अगले दिन 29 सितंबर को रविवार है जिस वजह से देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Public Holidays: सितंबर में कबं बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें