रविवार को अवकाश के बाद बैंकों में सोमवार को आमतौर पर काम किया जाता है। सोमवार को बैंकों में आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ होती है, क्योंकि एक दिन की छुट्टी के बाद ज्यादा लोग बैंक पहुंचते हैं। आज यानी 21 अप्रैल को अगर आप बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अपडेट देख लीजिए। दरअसल, आज गरिया पूजा है, जिसके चलते त्रिपुरा में बैंकों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। हालांकि, इस दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई से लेनदेन का काम चलता रहेगा। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में आज स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।
21 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
सोमवार को देश के कुछ हिस्सों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में आज गरिया पूजा के चलते बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह छुट्टी RBI की नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दी गई है। इस दौरान बैंकों की छुट्टी सिर्फ त्रिपुरा में रहेगी, बाकी के राज्यों में रोज की तरह काम चलता रहेगा। अगर आप पैसों के लेनदेन का काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सर्विस पूरी तरह से चालू रहेंगी।
ये भी पढ़ें: इन 2 बड़े बैंकों ने भी FD पर घटा दिया ब्याज, जानें आपको कितना हुआ नुकसान
कब-कब रहेगी छुट्टी?
26 अप्रैल को (शनिवार) देश में सभी सार्वजनिक और निजी बैंक महीने के चौथे शनिवार और गौरी पूजा के अवसर पर बंद रहेंगे। इसके अलावा, 27 अप्रैल को रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। इसके बाद 29 अप्रैल (मंगलवार) को भगवान परशुराम जयंती है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 30 अप्रैल (बुधवार) को कर्नाटक में बैंकों में काम नहीं होगा, क्योंकि इस दिन बसव जयंती और अक्षय तृतीया है।
जम्मू-कश्मीर में बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बाढ़ के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। इसकी जानकारी स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने दी है। उन्होने लिखा कि लगातार खराब मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान के चलते यह ऐलान किया गया है। उन्होंने लिखा कि घाटी के सभी स्कूलों में 21 अप्रैल को कक्षाएं स्थगित रहेंगी।
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने के दाम में गिरावट या उछाल? जानें आपके शहर के ताजा रेट
संबंधित खबरें
सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
43 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
4 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
17 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
18 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines