Bidhannagar Mela Utsav: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिसने भारत सरकार को नाराज किया है। खासकर हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे को लेकर भारत सरकार बांग्लादेश के रवैये से बेहद नाराज है। दोनों देशों के बीच चल रही इस टेंशन का असर व्यापारियों पर भी पड़ा है। पश्चिम बंगाल के फेमस बिधाननगर मेला उत्सव 2024-25 से बांग्लादेशी व्यापारियों को दूर रहने के लिए कहा गया है।
एडवांस बुकिंग लौटाई
एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सबसे लोकप्रिय विंटर फेयर में बिधाननगर मेले का भी नाम शामिल है। इस मेले में बांग्लादेश के व्यापारी भी स्टॉल लगाते रहे हैं। हालांकि, इस बार उनसे मेले का हिस्सा न बनने का अनुरोध किया गया है। इन व्यापारियों ने स्टॉल बुकिंग के लिए जो एडवांस पेमेंट किया था, वो भी उन्हें लौटाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – आस्था के Maha Kumbh से सबका भला, इकॉनमी होगी मजबूत, कंपनियां कमाएंगी पैसा
इस वजह से फैसला
बिधाननगर मेला उत्सव 2024-25 में स्टॉल बुकिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी का कहना है कि जिन बांग्लादेशी व्यापारियों ने एडवांस पेमेंट किया है, उन्हें पैसा लौटाया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एजेंसी के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मेले में पड़ोसी मुल्क के व्यापारियों की मौजूदगी विवाद की वजह बन सकती है, इसलिए मेले के शांतिपूर्ण संचालन के लिए यह निर्णय लिया गया है।
कल से होगा शुरू
कोलकाता के साल्ट लेक सेंट्रल पार्क मेला मैदान में कल यानी मंगलवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा। बिधाननगर नगर निगम (BMC) द्वारा आयोजित यह मेला 6 जनवरी तक चलेगा। इस साल मेले में करीब 500 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बांग्लादेशी ट्रेडर्स का बुकिंग अमाउंट रिफंड कर दिया गया है और बाकियों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया जारी है।
बुक फेयर पर भी असर
मेले में हर साल बांग्लादेशी व्यापारियों द्वारा स्टॉल लगाई जाती रही है। खासकर, उनकी Dhakai और Jamdani साड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस बार ये व्यापारी मेले में दिखाई नहीं देंगे। बता दें कि 28 जनवरी को होने वाले Kolkata International Book Fair में भी इस बार पड़ोसी देश के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना लगभग न के बराबर है।
1 महीने तक व्यापार नहीं
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय व्यापारी भी लामबंद हो गए हैं। हाल ही में दिल्ली के ऑटो स्पेयर पार्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों ने बांग्लादेश से एक महीने तक व्यापार न करने का फैसला किया है। दिल्ली में व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर व्यापारी समुदाय गुस्से में है। बांग्लादेश ऑटो मोटर पार्ट्स का 95% माल आयात करता है, जिसमें से 90% तो भारत से निर्यात होता है। ऐसे में पड़ोसी मुल्क को आने वाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
4 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
4 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines