Stock Market Update: बजाज फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में आज शानदार रैली देखने को मिली है। बाजार की शुरुआत के साथ ही कंपनी के शेयर ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक यह 7% से अधिक की बढ़त हासिल कर चुका था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने जो कुल तेजी हासिल की है, लगभग उतना यह एक ही दिन में चढ़ गया है।
इतना है टार्गेट प्राइस
कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी से यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर इसकी वजह क्या है और क्या इसे अब पोर्टफोलियो में शामिल करना अच्छा रहेगा? सबसे पहले बात करते हैं तेजी के कारण की। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म Citi ने बजाज फाइनेंस को Buy रेटिंग दी है। फर्म ने इसके लिए 8,150 रुपये का टार्गेट प्राइस सेट किया है। फिलहाल यह स्टॉक 7,424 रुपये के आसपास चल रहा है। Citi के विश्वास को ध्यान में रखते हुए निवेशक इसे जमकर खरीद रहे हैं और इसकी कीमत चढ़ रही है।
यह भी पढ़ें – 19 साल में कंपनी खड़ी करने वाले Adit Palicha कौन? बिजनेस इनके लिए बच्चों का खेल
यहां से मिल रहा सपोर्ट
ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बजाज फाइनेंस को मॉर्गेज फाइनेंसिंग, सेल्स फाइनेंसिंग और नए बिजनेस वेंचर से सपोर्ट मिल रहा है। Citi का कहना है कि कंपनी की स्थिति अच्छी है। हालांकि, उसने यह भी कहा है कि मैनेजमेंट ट्रांजीशन बजाज फाइनेंस के लिए महत्वपूर्ण होगा। बता दें कि पिछले एक महीने यानी 2 दिसंबर, 2024 से लेकर आज तक इस शेयर में 11% से अधिक का उछाल आया है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
अब बात करते हैं कि इस स्टॉक खरीदना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज फर्म Citi इस शेयर पर बुलिश है और उसने Buy रेटिंग दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बजाज फाइनेंस पर कवरेज देने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 26 ने इसे खरीदने की सलाह दी है। छह का कहना है कि फिलहाल इसे होल्ड किया जाए जबकि 4 का मानना है कि इसे बेचना सही रहेगा। बजाज फाइनेंस की तरह Bajaj Finserv के शेयर भी उछाल पर हैं।
यह भी पढ़ें – देश के सबसे अमीर CM कैसे बने Chandrababu Naidu, कहां से होती है कमाई?
यह भी पढ़ें – सरकार से Fertilizer कंपनियों को मिला Package आपकी भी करा सकता है कमाई, समझिये पूरा गणित
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
5 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
8 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
8 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
14 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
16 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines