Aadhaar Card: भारतीय नागरिक के लिए सबसे अहम दस्तावेजों में से एक आधार कार्ड भी है। इसकी जरूरत स्कूल में एडमिशन करवाने के अलावा बैंक या अन्य सरकारी और निजी कामों के लिए पड़ती है। ये ही कारण है कि आधार कार्ड को सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है। देश के सभी नागरिक के पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। ऐसे में कई बार ये सवाल बना रहता है कि क्या नवजात का आधार कार्ड बनवाना भी जरूरी है? या फिर 5 साल से कम उम्र तक के बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाहिए? अगर आपके भी मन में कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या 5 साल से कम उम्र तक के बच्चा का बन सकता है आधार कार्ड?
अगर आपका भी ये ही सवाल है कि 5 साल से कम उम्र तक के बच्चे का आधार कार्ड बन सकता है या फिर नहीं? तो आपको बता दें कि UIDAI की ओर से 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा दी जाती है। इस सुविधा को नीला आधार कार्ड (Blue Aadhaar Card) कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Free Update: घर बैठे कैसे फ्री में अपडेट करें आधार कार्ड? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Blue Aadhaar Card Eligibility
- 0 से 5 साल तक के उम्र के बच्चों के लिए ब्लू आधार कार्ड बनवाया जा सकता है।
- इसके लिए बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं पड़ती है।
- इसके लिए माता-पिता का आधार कार्ड के लिंक का होना जरूरी है।
- ब्लू आधार कार्ड बनवाले के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है।
- बच्चे के आधार कार्ड के लिए सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।
- आप चाहें तो हॉस्पिटल के डिस्चार्ज सर्टिफिकेट को भी दस्तावेज के तौर पर यूज कर सकते हैं।
कैसे बनवा सकते हैं ब्लू आधार कार्ड?
5 वर्ष से कम उम्र तक के बच्चों का आधार कार्ड आप पास के आधार सेंटर में जाकर बनवा सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन प्रोसेस को भी अपनाकर ब्लू आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। माता-पिता में से किसी के भी आधार कार्ड को लिंक करके ब्लू आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। चाहें तो माता-पिता अपने पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज का भी यूज करके कार्ड बनवा सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
ब्लू आधार कार्ड बनवाने के बाद आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे के 5 साल पूरे होने के बाद आपको इस अपडेट करवाना है। 5 से 15 साल के बीच आपको अपने बच्चे का बायोमेट्रिक भी अपडेट करवा लेना चाहिए। इसके तहत बच्चे का रेटिना स्कैन और हाथों का बायोमेट्रिक टेस्ट करवाना जरूरी है।
संबंधित खबरें
IT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
24 mins ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
2 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
2 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
20 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
21 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines