Autodebit UPI Payment: आमतौर पर यूपीआई भुगतान करने के लिए किसी तरह के कोई ओटीपी की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, अगर ऑटो डेबिट मोड में पेमेंट करनी हो तो इसके लिए ओटीपी को एंटर करना जरूरी होता है। हालांकि, इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। ग्राहक अब यूपीआई के जरिए 1 लाख रुपये तक की पेमेंट बिना ओटीपी को एंटर किए कर सकते हैं। इस सुविधा का फायदा ऑटो डेबिट के दौरान दिया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है ऑटो डेबिट यूपीआई पेमेंट?
ऑटो डेबिट यूपीआई पेमेंट, एक ऐसा मोड है जो अपने ग्राहकों को ऑटो पेमेंट (Auto Debit UPI Payment) करने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से ज्यादातर लोग हर महीने के लेनदेन या लोन का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। UPI ऑटो पेमेंट की सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे RBI ने मंजूरी दे दी है।
ये भी पढ़ें- Rent Rule 2023: क्या किरायेदार कर सकता है प्रॉपर्टी पर कब्जा? जानिए नियम
AFA की पड़ेगी जरूरत
UPI ऑटो पेमेंट के जरिए अगर 1 लाख रुपये तक की पेमेंट करनी है तो एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले AFA तब लागू होता था जब यूजर को 15 हजार रुपये से ज्यादा का ऑटो डेबिट करना होता था। इसके जरिए कई तरह की पेमेंट जैसे- इंश्योरेंस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, म्यूचुअल फंड सब्सक्रिप्शन और क्रेडिट कार्ड रीपेमेंट आदि शामिल हैं जिनका ऑटो भुगतान अब 1 लाख रुपये तक किया जा सकता है।
UPI Auto Payment Benefits
- लेट फीस या जुर्माने से आप बच सकते हैं।
- आप महीने या हर तीन महीने के भुगतान के साथ सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
- ये कैशलेस भुगतान के लिए सबसे अच्छा तरीका है।
Auto Debit UPI Payment कैसे यूज करते हैं? आइए वीडियो के जरिए जानते हैंं…
5 लाख रुपये तक का UPI Payment
आरबीआई ने यूपीआई के जरिए लेनदेन की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक (UPI Payment up to 5 Lakhs) कर दिया है। यूजर्स पढ़ाई से लेकर अस्पताल के खर्चों के लिए 5 लाख रुपये तक की यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Online Transaction Fraud होने पर सबसे पहले करें ये 2 काम; ठगी हुए पैसे मिल सकेंगे वापस
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
14 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines