Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, कंपनी ने 2024 के एस एंड पी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) में वैश्विक परिवहन और परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में टॉप 10 रैंकिंग हासिल की है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने 2023 के मुकाबले बीते साल तीन अंकों का सुधार किया है।
CSA है ग्लोबल लेवल की प्रभावशाली रैंकिंग प्रणाली
जानकारी के अनुसार एस एंड पी ग्लोबल CSA एक ग्लोबल लेवल की काफी प्रभावशाली रैंकिंग प्रणाली है। इस रैंकिंग में कंपनियों के पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रशासनिक (ESG) पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन पर खरा उतरने के बाद उन्हें 100 में से नंबर दिए जाते हैं, बताया जा रहा है कि इस बार APSEZ को 68 अंक प्राप्त हुए हैं।
CSA रैंकिंग से APSEZ की सस्टेनेबिलिटी प्रयासों को आंका गया
CSA रैंकिंग से APSEZ की सस्टेनेबिलिटी पर किए गए प्रयासों को आंका गया है। जानकारी के अनुसार APSEZ को इस रैंकिंग में 97वें पर्सेंटाइल मिले हैं। बता दें 2023 के मुकाबले रैंकिंग में सुधार ये बताता है कि कंपनी ने सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में अपनी नीति, प्रक्रिया और उपायों को पहले से बेहतर किया है।
नए इनोवेशन ने दिलाई सफलता
APSEZ के निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि हमारा मानना है कि काम में जिम्मेदारी और नए इनोवेशन ज्यादा समय के लिए हमारी सफलता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि नवीनतम मान्यता केवल स्थिरता और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारे सभी परिचालनों में स्थिरता को एकीकृत करने के लिए हमारी टीम का समर्पण इस उपलब्धि के लिए महत्वपूर्ण रहा है। हम 2040 तक अपने नेट जीरो लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, देश में सबसे पहले हासिल किया ACI लेवल 5 सम्मान
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
40 mins agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines