YS Jagan Mohan Reddy Clarification: अडानी केस में लगे आरोपों का आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्डी ने खंडन किया है। साथ ही उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए केस में अडानी ग्रुप का रोल होने से इनकार किया है। अडानी मामले में आंध्र प्रदेश लिंक और उनके बयान पर कि अडानी जैसी तीसरी पार्टियां इस काम में शामिल नहीं थीं, पूर्व जगन मोहन रेड्डी कहते हैं कि वह कैसे शामिल हो सकते हैं? केस का मूल आधार यह सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) का लेटर है। क्या SECI का पत्र मेरे पास नहीं आया था? क्या SECI ने राज्य की अब तक की सबसे सस्ती बिजली 2.45 रुपये की पेशकश नहीं की थी? क्या SECI ने इंटर स्टेट ट्रांसमिशन का उल्लेख नहीं किया था। शुल्क माफी नहीं तो इनमें से कुछ भी नहीं हुआ होगा।
100 करोड़ से ज्यादा का मानहानि का दावा करूंगा
जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि मामले की शुरुआत SECI से हुई है। SECI बिजली बिक्री समझौते में हस्ताक्षरकर्ता कोई और नहीं, बल्कि राज्य सरकार, डिस्कॉम और SECI हैं, इसके अलावा समझौते में कोई शामिल नहीं था। इसलिए यह राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार की समझ है, यहीं इसका अंत होता है। यहीं से कहानी शुरू होती है। यहीं कहानी समाप्त होती है। मैं इस विषय पर झूठ फैलाने के लिए मीडिया हाउसों को मानहानि का नोटिस भेजूंगा। अगर वे नोटिस का 48 घंटे के भीतर जवाब नहीं देते हैं तो कानूनी रूप से आगे बढ़ूंगा। उन पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का दावा ठोकूंगा।
अडानी ग्रुप भी कर चुका आरोपों का खंडन
बता दें कि अडानी ग्रुप ने पहले ही आरोपों का खंडन कर दिया था। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का खंडन करते हुए अडानी ग्रुप ने आरोपों को तर्कहीन, निराधार और बेतुके बताया था। साथ ही कहा कि आरोपों में कुछ भी सत्य नहीं है। बता दें कि हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि स्विस अधिकारियों ने साल 2021 की शुरुआत में अडानी ग्रुप के खिलाफ एक केस में जांच की थी। यह जांच मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के केसों की हुई थी। जांच करते हुए स्विस अधिकारियों ने स्विस बैंक खातों में जमा अडानी ग्रुप की 310 मिलियन डॉलर से ज्यादा की रकम फ्रीज की थी। वहीं इस आरोप को अडानी ग्रुप ने समूह को बदनाम करने की साजिश बताया।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
49 mins agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 hr ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
4 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
11 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
13 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
14 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
20 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines