Notice To Amazon For Selling Sweets Claiming Ram Mandir Prasad : अयोध्या में राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर मिठाइयां बेचने के मामले में दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस केंद्रीय उपभोक्ता सुरक्षा प्राधिकरण (सीसीपीए) ने जारी किया है।
इसे लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम पर मिठाइयों की बिक्री कर अमेजन गलत कारोबारी कदम उठा रहा है।
सात दिन में नहीं दिया जवाब तो होगी कार्रवाई
विभाग ने कहा है कि इस मामले को लेकर अमेजन से नोटिस जारी होने की तारीख से 7 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। सीसीपीए ने कहा है कि अगर अमेजन की ओर से 7 दिन में जवाब नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के प्रावधानों के तहत जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
इस पर क्या कहता है उपभोक्ता सुरक्षा नियम
बता दें कि उपभोक्ता सुरक्षा (ई-कॉमर्स) नियम 2020 के तहत गलत जानकारियां दिखाने वाले खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति देने से उपभोक्ता प्रोडक्ट की असली जानकारी को लेकर भ्रमित होते हैं। इससे उपभोक्ता कोई उत्पाद खरीद लेते हैं जिसे वह अन्यथा की स्थिति में नहीं खरीदते।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त फाइनल
ये भी पढ़ें: 22 जनवरी को ये 5 लोग गर्भगृह में रहेंगे मौजूद
ये भी पढ़ें: क्या जारी हुआ रामलला के नाम पर 500 का नोट?
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
13 mins agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
8 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
9 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
9 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
10 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
11 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
13 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines