हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amazon Jobs Cut: 16000 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, अमेजन में छंटनी का फैसला क्यों?

कुल 30000 नौकरियां अमेजन के 1.58 मिलियन कर्मचारियों का एक छोटा सा हिस्सा होंगी, लेकिन यह कंपनी के कॉर्पोरेट वर्कफोर्स का लगभग 10% होगा. अमेजन के ज्‍यादातर कर्मचारी फुलफ‍िलमेंट सेंटर और वेयरहाउस में काम करते हैं.

विज्ञापन
अमेजन में एक बार फ‍िर छंटनी

Amazon Layoff: टेक दिग्गज अमेजन (Amazon) ने एक बार फिर दुनिया भर के टेक सेक्टर में हलचल मचा दी है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अमेजन अपने कॉर्पोरेट कार्यबल में 30000 कर्मचारियों की बड़ी छंटनी के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है. इसमें से 14000 नौकरियों की कटौती पहले ही अक्टूबर में की जा चुकी है और अब अगले हफ्ते से शेष पदों पर गाज गिरने वाली है.

RBI Rules: नोटबंदी के बाद अब भी पड़े हैं 2000 रुपये के नोट? जानें उसका क्‍या कर सकते हैं?

अमेजन में छंटनी का फैसला क्यों?

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) ने इस छंटनी के पीछे दो बड़े तर्क दिए हैं. सीईओ का मानना है कि पिछले एक दशक में अमेजन में जरूरत से ज्यादा मैनेजमेंट लेयर्स (परतें) बन गई हैं. इससे फैसले लेने की रफ्तार धीमी हो गई है. कंपनी अब अपनी ‘स्टार्टअप वाली फुर्ती’ वापस चाहती है, जिसके लिए प्रशासनिक पदों को कम किया जा रहा है.

विज्ञापन

इन देशों के पास है चांदी का अथाह भंडार? जानें भारत के पास क‍ितना?

इसके अलावा अमेजन अपना ध्यान और पैसा पारंपरिक कॉर्पोरेट भूमिकाओं से हटाकर Generative AI और डेटा सेंटर्स में लगा रहा है. एआई टूल्स के आने से कोडिंग, डेटा एंट्री और एचआर जैसे कई काम अब कम लोगों की मदद से तेजी से हो रहे हैं, जिससे पुराने पदों की जरूरत कम हो गई है.

विज्ञापन

भारत पर क्‍या होगा असर (Impact on India)
अमेजन के भारत में लगभग 35000 कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छंटनी का असर भारत में भी दिखेगा, जहां AWS और HR विभागों से जुड़े कई हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में हो सकती है.

टेक सेक्टर में मची हलचल ?
अमेजन की यह छंटनी द‍िखाती है कि 2026 में भी बड़ी टेक कंपनियां ‘कॉस्ट कटिंग’ और ‘एआई-फर्स्ट’ अप्रोच पर टिकी हुई हैं. यह उन कर्मचारियों के लिए अलार्म है जो पारंपरिक भूमिकाओं में हैं, क्योंकि अब स्किल्स को एआई के अनुरूप अपडेट करना जरूरी हो गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola