अक्षय तृतीय (Akshaya Tritiya 2025) पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस साल अक्षय तृतीय 30 अप्रैल यानी कल है। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ने और खरीदारी में उछाल आने की संभावना है। पिछले साल के मुकाबले सोने की कीमतों में 2025 में तगड़ा उछाल आया है। हालांकि, इसके बावजूद ज्वेलर्स को उम्मीद है कि अक्षय तृतीय के मौके पर खरीदारी बढ़ेगी।
अब तक इतना उछाल
पिछले साल यानी 2024 में अक्षय तृतीया 10 मई को थी, तब 24 कैरेट वाला 10 ग्राम गोल्ड 73,240 रुपये पर मिल रहा और आज इसकी कीमत 97 हजार के पार पहुंच गई है। इस हिसाब से देखें तो गोल्ड में निवेश करने वालों को करीब 32% का शानदार रिटर्न मिला है। उस समय गोल्ड खरीदने वालों को अब तक बंपर मुनाफा हुआ है। यही वजह है कि सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण हमेशा बना रहता है। इस साल गोल्ड प्राइस के रॉकेट बनने में डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से उपजी अनिश्चितता का बहुत बड़ा योगदान रहा।
चांदी ने भी किया खुश
सोने के साथ-साथ चांदी (Silver) भी पिछले साल अक्षय तृतीय से लेकर अब तक जबरदस्त उछाल हासिल कर चुकी है। केडिया एडवाइजरी के आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल, 2024 में चांदी 84,500 प्रति किलोग्राम पर थी और आज इसकी कीमत एक लाख के आसपास बनी हुई है। यानी सिल्वर ने 15% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। गोल्ड और सिल्वर के मौजूदा प्राइस की बात करें, तो गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 97,970 रुपये के भाव पर मिल रहा है। जबकि चांदी के दाम प्रति किलोग्राम 1,00,500 रुपये बने हुए हैं।
लगातार दमदार रिटर्न
सोना के पॉजिटिव रिटर्न का रेश्यो काफी मजबूत है। CNBCTV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 में सोने में निवेशक करने वालों को 32.88% रिटर्न मिला था, जो इस साल अब तक मिले रिटर्न के लगभग बराबर है। 2020 में कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बीच गोल्ड ने 47.41% का रिटर्न दिया था। इसी तरह, 2018, 2021 और 2023 में भी गोल्ड ने अपने रिटर्न से निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। वहीं, चांदी में सबसे तगड़ा रिटर्न 2021 में आया था। इस साल सिल्वर का रिटर्न 69.04% रहा। 2020 में भी चांदी में 12.51% की तेजी दर्ज हुई और इस साल भी यह तेजी भाग रही है।
कैसा रहेगा ट्रेंड?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड प्राइस में रिकॉर्ड उछाल से अक्षय तृतीय पर खरीदारी पिछले साल की तुलना में कुछ प्रभावित हो सकती है। चढ़ती कीमतों से ज्वेलरी आइटम्स की डिमांड में कमी देखने को मिली है। हालांकि, चूंकि सोने की खरीद इस मौके पर शुभ मानी जाती है, इसलिए लोग कुछ न कुछ खरीदारी जरूर करेंगे।
यह भी पढ़ें – ऑर्डर स्पूफिंग क्या, जिसके आरोप में SEBI ने पटेल वेल्थ एडवाइजर्स पर लगाया बैन?
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
28 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
32 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines