Air ticket fare get increased: गर्मियों की छुट्टी (Summer vacation) आने से पहले ही लोग हॉलिडे प्लानिंग में जुट जाते हैं। अगर आप भी इस बार गर्मियों की छुट्टी के लिए हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि इस बार की छुट्टियां आपके जेब पर अधिक असर डाल सकती है। ट्रैवल पोर्टल EXIGO की एनालाइसिस के अनुसार पिछले महीने की तुलना अप्रैल के शुरुआती हफ्तों में हवाई किरायों में 39 फिसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली से गोवा, दिल्ली से श्रीनगर, दिल्ली से जम्मू के रूट में किराए में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिली है।
मई के महीने में इतना बढ़ सकता है किराया
अप्रैल के पहले हफ्ते में हवाई किराए बढ़ने के बाद दावा किया जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टी यानी मई के महीने में कोलकाता से बागडोगरा, दिल्ली से बेंगलुरु और दिल्ली से मुंबई की रूट पर 12.7 प्रतिशत किराया बढ़ जाएगा। फ्लाइट की टिकट के किराए की बात करें तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि 1 से 10 मई के दौरान यात्रियों को कोलकाता से बागडोगरा के लिए 5 हजार 500, दिल्ली से मुंबई के लिए 5 हजार 800, दिल्ली से गोवा के लिए 5 हजार 500, दिल्ली से श्रीनगर के लिए 7 हजार 200 देने होंगे।
हवाई किराए में क्यों हुआ इजाफा
बिजनेस टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार हवाई किराए में इजाफा होने के विस्तारा एयरलाइंस के फ्लाइट्स की कटौती की वजह से हुआ है। सिर्फ विस्तारा ही नहीं बल्कि गो फर्स्ट एयरलाइंस के दिवालिया होने और इंजन में समस्या होने के कारण इंडिगो की 70 से अधिक फ्लाइट के ना चलने का असर एयर ट्रैवल किराए पर पड़ता नजर आ रहा है।
25 से 30 उड़ाने हुई कम
विस्तारा की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि फ्लाइट्स की कमी होने के कारण रोजाना डोमेस्टिक फ्लाइट्स में 25 से 30 उड़ाने कम हो गई है। वही एयरलाइंस का कहना है कि लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए सभी एयरलाइंस कोशिशों में जुटी है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
7 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
9 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
9 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
12 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
12 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines