Air India To Start Flying School In Maharashtra : देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया खुद का फ्लाइंग स्कूल शुरू करने जा रही है। यहां वह स्टूडेंट्स को पायलट बनने की ट्रेनिंग देगी। ऐसा करने वाली वह पहली एयरलाइंस होगी। कंपनी के इस कदम को पायलटों की होने आए दिन होने वाली हड़ताल से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इससे कंपनी देश में पायलटों की कमी भी पूरी कर पाएगी। एयरलाइंस कंपनी यह फ्लाइंग स्कूल महाराष्ट्र में शुरू करेगी। यहां वह सालाना करीब 200 स्टूडेंट को पायलट बनने की ट्रेनिंग देगी।
यह है कंपनी का प्लान
एयर इंडिया महाराष्ट्र के अमरावती में फ्लाइंग स्कूल खोलने जा रही है। यहां सालाना 180 लोगों को पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी। कंपनी का प्लान है कि यहां ट्रेनिंग देने के बाद तैयार हुए पायलटों को सीधे विमान उड़ाने की इजाजत मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार के उड़ान के अनुभव की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि यहां एडमिशन के लिए स्टूडेंट को कठिन सिलेक्शन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक फिटनेस के साथ पर्सनल इंटरव्यू को भी शामिल किया जाएगा।
Air India शुरू करेगी फ्लाइंग स्कूल।
34 विमानों का होगा इस्तेमाल
कंपनी ट्रेनिंग के लिए 34 विमान खरीद रही है। इसमें 30 सिंगल इंजन और 4 मल्टी इंजन विमान शामिल हैं। कंपनी इन विमानों को अमेरिकी कंपनी पाइपर और यूराेपियन कंपनी डायमंड से खरीद रही है। इस फ्लाइंग स्कूल से निकले सफल पायलट न केवल एयर इंडिया में बल्कि वैश्विक स्तर पर अन्य एयरलाइंस कंपनियों में भी करियर बनाने के लिए अच्छी तरह से तैयार होंगे।
सरकार भी कर रही प्रोत्साहित
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक केंद्र सरकार भी देश में कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग कराने को लेकर प्रोत्साहित कर रही है। अभी 40 फीसदी से ज्यादा लोग देश के बाहर पायलट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसमें एक स्टूडेंट को 1.5 से 2 करोड़ रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। अगर देश में ही पायलटों की ट्रेनिंग को बढ़ावा दिया जाए तो विदेश में ट्रेनिंग लेने जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आ जाएगी।
देश में बढ़ेगी पायलटों की मांग
देश में इन दिनों पायटलों की काफी कमी है। वहीं जब क्वॉलिटी ऑफ ट्रेनिंग की बात आती है तो देश में अभी भी इसकी कमी दिखाई देती है। शायद यही कारण है कि पायलट बनने के इच्छुक स्टूडेंट विदेश का रुख करते हैं। वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में देश में पायलटों की मांग बढ़ने वाली है। इंडिगो ने 956, एयर इंडिया ने 458 और अकासा एयरलाइन ने 204 प्लेन का ऑर्डर दे रखा है। ऐसे में आने वाले दिनों में देश में पायलटों की मांग बढ़ेगी। एयर इंडिया अगर क्वॉलिटी ट्रेनिंग देती है तो स्टूडेंट को ट्रेनिंग के लिए देश से बाहर नहीं जाना होगा और देश में पायलटों की कमी भी पूरी होगी।
यह भी पढ़ें : नए ऑफिस में बुलाने के लिए कर्मचारियों को 8 लाख रुपये का ‘बोनस’ दे रही यह IT कंपनी
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
5 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
9 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
10 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines