नई दिल्ली : एयर इंडिया ने फ्रांस और अमेरिका के साथ दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील (Air India Deal) की है। एयर इंडिया फ्रांस और अमेरिका से एयरबस और बोइंग से 470 विमान खरीदेगी। इस डील पर पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर जताया आभार।
प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों नई एयर इंडिया एयरबस पार्टनरशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस दौरान भारत की फ्रांस से ऐतिहासिक डील हुई है। इस डील के तहत टाटा समूह की Air India, एयरबस से 250 विमान खरीदेगा। इनमें 40 चौड़ी बॉडी वाले A350 विमान शामिल हैं, जबकि 210 नैरो बॉडी विमानों का ऑर्डर दिया गया है। एयरबस के साथ किया गया ये सौदा एअर इंडिया द्वारा 470 विमानों के विशाल ऑर्डर का हिस्सा है, जिसमें बोइंग से 220 विमानों की डील भी शामिल है।
और पढ़िए – बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में रेट
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एअर इंडिया और बोइंग सौदे को ऐतिहासिक और इसे परस्पर लाभकारी सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण करार दिया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका की साझेदारी को गहरा करने पर संतोष भी व्यक्त किया है।
और पढ़िए – सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, फिर 60 हजार के पार, अडानी के इन शेयरों पर उछाल
बातचीत में दोनों देशों के आम लोगों के आपसी संबंध को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया और दोनों नेता इससे सहमत भी हुए। इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए दोनों नेताओं ने भारत की ओर से जी-20 की अध्यक्षता के दौरान संपर्क में रहने पर भी सहमति जताई।
संबंधित खबरें
गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
1 hr ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
1 hr agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
9 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
11 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
11 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
14 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
15 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
18 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
20 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines