AI Taking Over The Jobs : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने लोगों की जॉब पर तलवार लटका दी है। काफी एक्सपर्ट का मानना है कि AI इंसानों की जॉब खा जाएगी और उन्हें बेरोजगार कर देगी। वहीं दूसरी तरफ एक तबका ऐसा भी है जो यह मानता है कि AI के आने से लोगों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, हालांकि इसके लिए उन्हें टेक्नोलॉजी सीखने पर जोर देना होगा। इन सबसे अलग चीन की कंपनी से एक ऐसी खबर आई है जो दुनिया की सभी कंपनियों में बैठे CEO की नौकरी खतरे में डाल सकती है। इस कंपनी के AI से संचालित रोबोटिक CEO ने को ही अपना CEO बना डाला। यही नहीं, इस AI CEO ने कंपनी को मुनाफा भी करवा दिया।
कंपनी को नहीं देनी पड़ी सैलरी
चीन की जिस कंपनी ने अपने यहां AI CEO को नियुक्त किया, वह ऑनलाइन गेम कंपनी है और इसका नाम नेटड्रैगन वेबसॉफ्ट है। इस कंपनी में करीब 5 हजार एम्प्लॉई हैं। यह CEO एक रोबोटिक मशीन है जो AI प्रोग्राम्स पर चलती है। कंपनी ने इसका नाम तांग यू रखा है। सबसे खास बात यह है कि इस AI CEO ने बिना कोई सैलरी लिए काम किया है।
कंपनियों में अब AI का इस्तेमाल काफी होने लगा है।
मिला बेस्ट एम्प्लॉई का अवॉर्ड
कंपनी ने जब से तांग यू को अपने यहां नियुक्त किया, कंपनी का प्रॉफिट बढ़ गया। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार इस AI CEO के पद संभालने के बाद से कंपनी की सालाना इनकम करीब 9.5 फीसदी बढ़ गई। तांग यू की इस परफॉर्मेंस के कारण कंपनी ने इसे चीन के बेस्ट वर्चुअल एम्प्लॉई अवॉर्ड से नवाजा है। इस कंपनी के अलावा पोलैंड की कंपनी डिक्टाडोर ने भी पिछले साल अपने यहां AI CEO को नियुक्त किया था। इस AI CEO का नाम मीका है।
प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए AI पर जोर
दुनिया में अब काफी कंपनियां प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए AI पर जोर दे रही हैं। वहीं एक्सपर्ट का भी मानना है कि AI प्रोग्राम इंसानों से बेहतर काम कर सकते हैं। यही कारण है कि AI प्रोग्राम को बढ़ावा दिया जा रहा है। कई मीडिया हाउस में AI एंकर आ गए हैं। फोटो एडिटिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग तक में AI का इस्तेमाल होने लगा है।
यह भी पढ़ें : भारतीय मूल के इन 5 CEO की विदेशी कंपनियों में धूम, मिलती है इतनी ज्यादा सैलरी
कंपनी के लिए AI CEO के फायदे
- समय के साथ स्किल्स बढ़ा सकता है।
- ऑफिस में भाई-भतीजावाद, धर्म, जाति आदि के आधार पर फैसले नहीं ले सकता।
- किसी लालच की वजह से कोई काम करने या न करने का कारण पैदा न होना।
- नई गलतियां से सीखना और पुरानी गलतियों को न दोहराना।
- बेहतर निर्णय लेने की क्षमता होना।
- काम करने के लिए कोई समय फिक्स न होना।
यह भी पढ़ें : सबसे ज्यादा सैलरी वाले CEO की लिस्ट में शामिल है इस भारतीय का नाम, दिल्ली के इस स्कूल से है नाता
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
9 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
12 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines