UPI in Sri Lanka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के उपयोग पर सहमत हुए हैं। पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ संयुक्त संबोधन के दौरान कहा, ‘श्रीलंका में यूपीआई लॉन्च करने के लिए हस्ताक्षरित समझौते से फिनटेक कनेक्टिविटी बढ़ेगी।’
विक्रमसिंघे ने गुरुवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। पिछले साल श्रीलंका के गंभीर आर्थिक संकट से जूझने के बाद यह किसी श्रीलंकाई नेता की पहली भारत यात्रा है।
क्या कहते हैं जानकार
Deciml के संस्थापक और सीईओ सत्यजीत कुंजीर ने इसपर कहा, ‘यूपीआई भारत में भुगतान का पसंदीदा तरीका बना हुआ है और श्रीलंका में भी इसी तरह के प्रभाव की संभावना देखी जा सकती है।’ इसके अलावा Grant Thornton Bhar के पार्टनर विवेक अय्यर ने CNBC-TV18.com को बताया, ‘भारत वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहता है और यूपीआई जैसे स्वदेशी नवाचारों को विभिन्न देशों (सिंगापुर, मध्य पूर्व, फ्रांस और अब श्रीलंका) में ले जाना इस इच्छा को प्रदर्शित करने का एक बहुत ही प्रभावी तरीका है और इसमें सॉफ्ट पावर भी है।’
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में जल्द होंगे आम चुनाव वित्त मंत्रालय ने जारी किया इतना बजट
UPI पर यह फैसला भारत और फ्रांस द्वारा UPI पर एक समान समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। फ्रांस में UPI भुगतान सक्षम करने का मतलब है कि भारतीय पर्यटक अब फ्रांस में UPI के माध्यम से रुपये में भुगतान कर सकेंगे। इसकी शुरुआत एफिल टावर से की जाएगी। वहीं, यूरोप जाने वाले भारतीय स्थानीय लोग क्यूआर या यूपीआई आईडी का उपयोग करके फ्रांस में रुपये में भुगतान करने के लिए अपने यूपीआई ऐप का उपयोग कर सकेंगे।
इन देशों में चालू है UPI
UPI और सिंगापुर के PayNow ने भी इस साल की शुरुआत में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे दोनों देशों के उपयोगकर्ताओं को सीमा पार लेनदेन करने की अनुमति मिल गई। UAE, भूटान और नेपाल पहले ही UPI भुगतान प्रणाली को अपना चुके हैं। वहीं, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूपीआई सेवाओं का विस्तार करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और पश्चिम एशिया के अन्य देशों के साथ भी बातचीत कर रहा है।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 hr agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
7 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines