Adani Group Can Buy Paytm : अडानी ग्रुप की नजर अब पेटीएम पर है। कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। इसके लिए दोनों कंपनियों के आपस में बातचीत भी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा के साथ मुलाकात भी की है। यह मुलाकात अहमदाबाद में अडानी के ऑफिस में हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में डील को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। एक ही दिन पहले खबर आई थी कि अडानी ग्रुप डिजिटल पेमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है। पेटीएम के साथ इस डील को इसी रूप में देखा जा रहा है।
इन्हें मिलेगी टक्कर
अगर अडानी और पेटीएम के बीच डील फाइनल हो जाती है तो अडानी ग्रुप फिनटेक क्षेत्र में गूगलपे, फोनपे और मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल को टक्कर देता नजर आएगा। अगर यह डील हो जाती है तो अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट और NDTV में हिस्सेदारी के बाद सबसे महत्वपूर्ण डील होगी। साथ ही इससे शायद पेटीएम को भी कुछ राहत मिलेगी क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगाने के बाद से ही पेटीएम मुश्किलों में घिरा हुआ है।
पेटीएम में हिस्सेदारी खरीद सकता है अडानी ग्रुप।
लंबे समय से चर्चा में है यह डील
सूत्रों के मुताबिक अडानी और विजय शेखर के बीच यह डील पिछले लंबे समय से चल रही है। हालांकि अभी तक दोनों के बीच में कोई समझौता नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप पश्चिम एशिया के फंडों से भी बातचीत कर रहा है ताकि उन्हें वन 97 में निवेशक के रूप में लाया जा सके।
कंपनी में शर्मा की 19 फीसदी हिस्सेदारी
पेटीएम की पैरेंट वन97 कम्युनिकेशंस में विजय शेखर शर्मा की 19 फीसदी हिस्सेदारी है। मंगलवार को कंपनी के शेयर की कीमत 342 रुपये थी। इसके आधार पर विजय शेखर शर्मा के पास जो हिस्सेदारी है, उसकी कीमत 4218 करोड़ रुपये है। वहीं पेटीएम में विजय शेखर शर्मा की सीधी 9 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं एक विदेशी फर्म रेसिलिएंट एसेट मैनेजमेंट के जरिए उनकी 10 फीसदी हिस्सेदारी है। वन 97 की ओर से स्टॉक एक्सचेंजों में दाखिल डॉक्यूमेंट्स के अनुसार शर्मा और रेसिलिएंट पब्लिक शेयरहोल्डर के रूप में लिस्टेड हैं।
यह भी पढ़ें : अडानी ने दी फ्लिपकार्ट, पेटीएम, गूगलपे जैसी कंपनियों को टेंशन, इन फील्ड में एंट्री की तैयारी
क्या कहता है सेबी का नियम
सेबी के नियमों के अनुसार किसी टार्गेटेड कंपनी में 25 फीसदी से कम हिस्सेदारी रखनेवाले अधिग्रहणकर्ता को कंपनी की न्यूनतम 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर देना होता है। अधिग्रहणकर्ता कंपनी की पूरी शेयर कैपिटल के लिए भी ओपन ऑफर दे सकता है। विजय शेखर शर्मा ने वन97 कम्युनिकेशंस की स्थापना साल 2007 में की थी। कंपनी का नवंबर 2021 में IPO आया था। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO था। इसका मार्केट कैप करीब 22 हजार करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
24 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines