Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। कंपनी ने 15,000 मेगावाट से अधिक की परिचालन क्षमता स्थापित कर भारत में अब तक की सबसे तेज और सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। अब AGEL की कुल परिचालन क्षमता 15,539.9 मेगावाट हो गई है, जो भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस उपलब्धि पर बात करते हुए, एजीईएल के सीईओ आशीष खन्ना कहते हैं कि 15,000 मेगावाट की उपलब्धि को पार करना बहुत गर्व की बात है। यह उपलब्धि हमारी टीम के फोकस और समर्पण का प्रमाण है। यह हमारे प्रमोटरों के दूरदर्शी नेतृत्व और हमारे निवेशकों, ग्राहकों, टीम और भागीदारों के अटूट समर्थन के बिना संभव नहीं हो पाता।
इस रिकॉर्ड के महत्वपूर्ण विषय
इस रिकॉर्ड में लगभग 11,005.5 मेगावाट सोलर मॉड्यूल, 1,977.8 मेगावाट विंड टर्बाइंस और 2,556.6 मेगावाट हाइब्रिड (सोलर-विंड मिश्रित) एनर्जी शामिल हैं। AGEL भारत की पहली कंपनी बन गई है जिसने इतनी बड़ी क्षमता को ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए स्थापित किया है। कंपनी ने सिर्फ 15 महीनों में 5,000 मेगावाट से अधिक की क्षमता जोड़ है, जो अडाणी के रैपिड ग्रोथ और टेक्नोलॉजी-आधारित संचालन को दर्शाता है। फाइनेंशियल ईयर 2024–25 में अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 3,309 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा जोड़ी है। यह किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा सिर्फ एक साल में इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाना वाली पहली कंपनी है।
कंपनी के सीईओ ने की प्रशंसा
अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आशिष खन्ना ने इस उपलब्धि पर कहा है कि 15,000 मेगावाट का आंकड़ा पार करना हमारे लिए एक गर्व की बात है। इस उपलब्धि का श्रेय हमारी टीम की निरंतर मेहनत, हमारे इन्वेस्टर्स और भागीदारों के समर्थन और हमारे प्रेरणा स्त्रोत गौतम अडाणी की दूरदर्शी सोच के बिना संभव नहीं थी। अब कंपनी का अगला लक्ष्य है साल 2030 तक 50,000 मेगावाट की क्षमता हासिल करना, ताकि भारत और विश्व को स्वच्छ, सस्ती और स्थायी ऊर्जा मिल सके।
खवड़ा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी प्लांट
गुजरात के कच्छ जिले में स्थित खवड़ा इलाके में अडाणी द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा प्लांट बन रहा है। 538 वर्ग किलोमीटर में फैला इस प्रोजेक्ट को पेरिस से पांच गुना बड़ा बनाया जाएगा और यह अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। अब तक AGEL ने खवड़ा में 5,355.9 मेगावाट की ऊर्जा क्षमता को चालू कर दिया है। यह प्लांट कुल 30,000 मेगावाट क्षमता के साथ विश्व का सबसे बड़ा पावर प्लांट कहलाएगा।
ग्लोबल लेवल पर ग्रीन एनर्जी में समर्थन दे रहा अडाणी
अडाणी ग्रीन एनर्जी के ऑपरेशनल पोर्टफोलियो को वॉटर पॉजिटिव, सिंगल यूज प्लास्टिक-मुक्त और जीरो वेस्ट-टू-लैंडफिल का सर्टिफिकेशन प्राप्त है। अडाणी ग्रीन को NSE की ESG रैंकिंग में भारत के पावर सेक्टर में पहला स्थान और FTSE Russell की ESG स्कोरिंग में वैश्विक स्तर पर सबसेक्टर की टॉप रैंकिंग प्राप्त हुई है। इससे यह बात सिद्ध होती है कि अडाणी न केवल भारत बल्कि दुनिया में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है।
ये भी पढ़ें- हाई क्वालिटी फ्यूल की आपूर्ति में होगी वृद्धि, अडाणी टोटल गैस लिमिटेड और जियो-बीपी ने की पार्टनरशिप
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
12 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
13 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
17 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
19 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
20 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
21 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines