Aadhaar Card Update Surname Change: शादी के बाद एक लड़की का सिर्फ घर ही नहीं बदलता, बल्कि नाम के साथ लगने वाला सरनेम और घर पता आदि बदलाव हो जाते हैं। शादी के बाद होने वाले बदलावों को तो वो वक्त के साथ अपनी जिंदगी में ढाल ही लेती हैं, लेकिन जो सबसे जरूरी काम है वो दस्तावेजों को अपडेट करना होता है।
इनमें से एक खास दस्तावेज आधार कार्ड भी है, इसके अपडेट न होने पर आपके कई काम रूक सकते हैं। जबकि, आधार कार्ड में सरनेम, पता या अन्य तरह की जानकारी को बदलना या फिर अपडेट करना मुश्किल काम नहीं है। आज हम आपको आधार कार्ड में सरनेम और घर के पता को बदलने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Change Surname and Address in Aadhaar Card
शादी के बाद आधार कार्ड पर अपना सरनेम और पता भी जरूर बदलवा लें। इसके लिए आपको अपने पति के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। इसके बाद वहां जाकर फॉर्म भरने के साथ-साथ अन्य प्रोसेस को अपनाना होगा।
How to Change Address and Surname in Aadhaar Card
- अपने पति के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं।
- यहां पर आपको एक फॉर्म दिया जाएगा उसे भरें।
- इस फॉर्म में अपना नाम, फोन नंबर और आधार नंबर समेत अन्य जानकारियों को लिखें।
- इसके साथ आपको प्रुफ के तौर पर कुछ दस्तावेजों की कॉपी भी लगानी होती होगी।
- दस्तावेजों के तौर पर अपने पति का आधार कार्ड, शादी का कार्ड और शादी का सर्टिफिकेट जरूर अटैच करें।
- बायोमेट्रिक के लिए आपकी फोटो क्लिक की जाएगी।
- इसके बाद आपके नाम, पता या अन्य जो जानकारी में आपने बदलाव किया है, वो कुछ देर में अपडेट हो जाएगा।
- इस पूरे प्रोसेस के लिए आधार सेवा केंद्र की तरफ से सिर्फ 50 रुपये की फीस ली जाती है।
- आप चाहें तो आधार सेवा केंद्र से जाकर अपना अपडेट आधार कार्ड ले सकते हैं।
- इसके अलावा घर पर मंगवाने के लिए एंटर किए गए पते पर भी इसे मंगवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
12 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
13 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
20 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines