Aadhaar PVC Card Order Online Apply Process: आज भी भारत में कई लोग पुराने वाले आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन उसका इस्तेमाल बिना लेमिनेशन के नहीं किया जा सकता है। इसके फटने या खराब होने का डर रहता है। ऐसे में बार-बार आधार कार्ड का प्रिंट निकलना पड़ सकता है। इन सब झंझट से बचने के लिए आप नए तरह का आधार बनवा सकते हैं। इसके न तो फटने का डर होता है और ना ही ये पानी से खराब हो सकता है। अब तक करोड़ों आधार धारक द्वारा पीवीसी आधार कार्ड बनवाया जा चुका है, लेकिन अगर आप उस गिनती में नहीं है और अभी तक पुराना वाला आधार ही इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे प्लास्टिक आधार कार्ड को ऑर्डर किया जा सकता है?
पीवीसी आधार कार्ड की क्या है खासियत?
अक्टूबर 2020 में पीवीसी आधार कार्ड को लॉन्च किया गया था। ये कार्ड, प्लास्टिक का बना हुआ है और इसके फटने का डर नहीं हैं। ना ही ये पानी में खराब हो सकता है। देखने में एक तरह से नए वोटर कार्ड या पैन कार्ड की तरह है जिसे आप वॉलेट या पॉकेट में आसानी से रख सकते हैं और ये खराब नहीं होगा।
पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने की फीस
सरकार की ओर से आधार कार्ड धारक को पीवीसी आधार बनाने की सुविधा दी जाती है। प्लास्टिक आधार कार्ड के लिए 50 रुपये की फीस चुकानी होगी। आप इसे ऑर्डर करने के बाद अपने एड्रेस पर भी मंगवा सकते हैं। UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट से PVC Aadhaar Card को ऑर्डर कर सकते हैं।
Aadhaar PVC Card ऑर्डर करने का ऑनलाइन तरीका
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (UIDAI) पर जाकर भाषा का चयन करें।
- इसके बाद “My Aadhaar” सेक्शन का चयन करें।
- यहां “Order Aadhaar PVC Card” का ऑप्शन शो होगा, उसे चुनें।
- आधार कार्ड के 12 अंक को एंटर करें या 28 डिजिट का Enrolment ID भी दे सकते हैं।
- कैप्चा कोड एंटर करने के बाद ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
- इसके लिए सेंड ओटीपी पर क्लिक करें और फिर लिंक्ड फोन नंबर पर ओटीपी रिसीव होगा।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें।
- इसके बाद पीवीसी आधार कार्ड के लिए 50 रुपये की फीस चुकाएं।
- रिसिप्ट और सेवा अनुरोध संख्या (SRN) को सेव कर लें।
सेवा अनुरोध संख्या की मदद से चेक कर सकेंगे कि पीवीसी आधार का स्टेटस कैसा है और कब तक मिल सकेगा। पीवीसी आधार कार्ड को प्रोसेसिंग से 5 दिनों के वर्किंग डेज के अंदर पोस्ट ऑफिस भेज दिया जाएगा। यहां से आपके घर तक पीवीसी आधार कार्ड डिलीवर कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
11 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
12 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
13 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
13 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
14 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
18 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
19 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
19 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines