Aadhaar PVC Card Online Order Process: किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन करवाना हो, इसके लिए आधार कार्ड का होना और इसका अपडेट होना बेहद जरूरी है। इसे लेकर आए दिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यूजर्स को अलर्ट भी किया जाता है। आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है और इसे सुरक्षित रखा हम सभी की एक जिम्मेदारी भी है।
अगर आपके पास प्रिंट वाला आधार कार्ड है तो इसे पानी से बचाए रखना एक बड़े टास्क से कम नहीं होता है। खासतौर पर अगर बरसात का मौसम हो और आपके लिए आधार को साथ रखना भी जरूरी हो, तो ऐसे में आप परेशान होने की बजाए लेटेस्ट आधार कार्ड को अपने घर मंगवा सकते हैं जो देखने में क्रेडिट कार्ड की तरह होता है। आइए जानते हैं कैसे और कहां से आप प्लास्टिक वाले या क्रेडिट कार्ड जैसे दिखने वाले आधार कार्ड को घर पर मंगवा सकते हैं।
PVC Aadhaar की क्या है खासियत?
- प्रिंटिंग और लेमिनेशन की क्वालिटी प्रिंट आधार से बेहतर है।
- पानी में भी खराब नहीं हो सकेगा।
- पॉकेट में आराम से क्रेडिट कार्ड की तरह रखा जा सकेगा।
- एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आता है।
- PVC आधार कार्ड से क्यूआर कोड भी है।
ये भी पढ़ें- फ्री में Aadhaar Update करने का जानें आसान प्रोसेस!
कितने रुपये का मिलेगा क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड?
अगर आप भी क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके अलावा 50 रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद आपको पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड अपने घर बैठे मिल सकेगा।
घर बैठे कैसे ऑर्डर करें Aadhaar PVC Card?
- सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट (UIDAI) पर जाएं।
- इसमें लॉगिन करने के बाद ‘My Aadhaar Section’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Order Aadhaar PVC Card’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद 12 अंकों का आधार संख्या दर्ज करें।
- आप चाहें तो 16 अंकों की वर्चुअल आईडी भी एंटर कर सकते हैं।
- इसके बाद सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड एंटर करना होगा।
- आधार लिंक फोन नंबर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके लिए Send OTP पर क्लिक करें।
- OTP एंटर करने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको PVC Card की प्रीव्यू कॉपी शो होगी।
- सभी जानकारी सही है या नहीं, ये देखने के बाद आगे बढ़ें।
- पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक कर 50 रुपये का भुगतान करें।
इस तरह से आधार PVC Card ऑर्डर हो जाएगा और कुछ ही दिनों में आपके घर भेज दिया जाएगा। आमतौर पर एक सप्ताह या दो सप्ताह का समय लगता है, जिसके बाद आप तक पीवीसी आधार कार्ड भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- आधार से कैसे लें Loan? जानें कैसे?
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
2 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
3 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
5 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
6 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
6 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
7 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
9 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines