Aadhaar Card Verification: जब आधार कार्ड को पहचान के प्रमाण के रूप में किसी को दिया जाता है तो संगठनों और संबंधित व्यक्तियों को अक्सर यह सवाल करते हुए देखा जा सकता है कि इसकी प्रामाणिकता को कैसे सत्यापित किया जाए? UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा निवासियों के लिए ऐसी अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है, जिससे ‘आधार’ को सत्यापित करना आसान हो गया है। उदाहरण के लिए, किसी कर्मचारी, घरेलू कामगार, ड्राइवर या किराएदार को नियुक्त करते समय अब कुछ आसान स्टेप का इस्तेमाल करते हुए जांच कर सकते हैं।
किसी भी समय कोई भी किसी का आधार नंबर चेक कर सकता है। UIDAI द्वारा ऐसी सुविधा दी गई है, जिसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से ‘आधार’ कार्ड की सत्यता चेक की जा सके।
प्रामाणिकता की ऑनलाइन चेक करें
आधार धारक की आयु सीमा, लिंग, राज्य और उनके फोन नंबर के अंतिम तीन अंकों की जांच करने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पर जाएं। किसी व्यक्ति को अपना आधार नंबर दर्ज करने के लिए यह सब आवश्यक है।
प्रामाणिकता ऑफलाइन चेक करें
UIDAI आधार अधिनियम, 2016 की आवश्यकताओं के तहत भारत सरकार द्वारा स्थापित एक विधायी प्राधिकरण है। प्रत्येक आधार कार्ड, पत्र या ई-आधार पर एक सुरक्षित क्यूआर कोड लगाया जाता है। इस क्यूआर कोड में आधार नंबर धारक का नाम, लिंग, जन्म तिथि और पता के साथ-साथ एक तस्वीर भी शामिल है।
QR कोड में जानकारी सुरक्षित रहती है और इसमें छेड़छाड़ भी नहीं होती क्योंकि यह UIDAI द्वारा डिजिटल रूप से तैयार किया गया है, भले ही आधार कार्ड के साथ किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर को फोटोशॉप करके छेड़छाड़ की गई हो। क्यूआर कोड को आधार क्यूआर स्कैनर ऐप का उपयोग करके पढ़ा जा सकता है, जो Google Play और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
51 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
4 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
19 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
21 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines