Aadhaar Card Update: अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती रह गई है, जैसे कि नाम या पते में कोई मिस्टेक है या फोन नंबर चेंज हो गया है, तो इसके लिए आप आधार सेंटर या कैफे के चक्कर काटना शुरू कर देते हैं. कई बार लोग फर्जी एजेंट के चक्करों में भी फंस जाते हैं. लेकिन आपकी सारी समस्या एक झटके में बस कॉल से खत्म हो सकती है. जी हां, आप बस एक नंबर डायल करके इन सभी समस्याओं का निदान पा सकते हैं. आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी प्रॉबलम है तो उसके लिए आप UIDAI के ऑफिशियल नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं. ये नंबर 12 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और उर्दू में आपकी मदद कर सकता है.
1947 पर दूर होगा हर कंफ्यूजन, पैसे भी बचेंगे
पहली बात तो ये है कि आधार कार्ड में बदलाव के लिए जब आप साइबर कैफे जाते हैं तो आपको अपने समय के साथ मोटा पैसा भी खर्च करना पड़ता है. और इधर-उधर से ली गई जानकारी, सही होगी भी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है. इसलिए आधार से संबंधित किसी भी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए यूआईडीएआई के ऑथोराइज्ड नंबर 1947 पर ही कॉल करें. यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे.
UIDAI के 1947 नंबर को याद करना भी बेहद आसान है, क्योंकि देश को इसी साल आजादी मिली थी. ये एक टोल-फ्री नंबर है और पूरे भारत में कहीं से भी आप इस हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं.
कितने से कितने बजे तक कर सकते हैं कॉल?
कॉल सेंटर हर दिन सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहता है. हालांकि ये सेवा सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहती है. रविवार के दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही यह सेवा उपलब्ध रहती है. 1947 नंबर से आप आधार नामांकन केंद्रों, नामांकन करने के बाद आधार नंबर का स्टेटस और अन्य आधार संबंधी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या डाक से अभी नहीं मिला है, तो इस सुविधा की मदद से जानकारी प्राप्त की जा सकेगी.
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
3 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
4 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
9 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines