आधार कार्ड डाउनलोड करना अब बहुत आसान हो गया है. सरकार ने MyGov Helpdesk के जरिए वॉट्सऐप पर ही आधार और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की सुविधा दी है. लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं. पहली शर्त ये है कि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार (Aadhaar) से लिंक होना चाहिए. और दूसरी शर्त ये है कि आपका डिजीलॉकर (DigiLocker) अकाउंट एक्टिव होना चाहिए. यहां स्टेप-बाय-स्टेप जानिये कि आप अपना आधार कार्ड वॉट्सऐप पर किस तरह डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएगी 22वीं किस्त
वॉट्सऐप पर आधार डाउनलोड करने के स्टेप्स:
- सबसे पहले अपने फोन में भारत सरकार का आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर +91-9013151515 सेव करें. आप इसे ‘MyGov Helpdesk’ के नाम से सेव कर सकते हैं.
- अपना वॉट्सऐप (WhatsApp) खोलें और इस नंबर पर ‘Hi’ या ‘Namaste’ लिखकर भेजें.
- चैटबॉट आपको दो विकल्प देगा: ‘Cowin Services’ और ‘DigiLocker Services’. आपको ‘DigiLocker Services’ पर क्लिक करना है.
- आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपका डिजीलॉकर अकाउंट है, तो ‘Yes’ पर क्लिक करें. इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें.
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उसे वॉट्सऐप चैट में टाइप करके भेजें.
- वेरिफिकेशन के बाद, चैटबॉट आपको उन सभी दस्तावेजों की लिस्ट दिखाएगा जो आपके डिजीलॉकर में उपलब्ध हैं.
- लिस्ट में से ‘Aadhaar Card’ वाले नंबर को टाइप करके भेजें. कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में आपके चैट बॉक्स में आ जाएगा.
यह भी पढ़ें : PF पेंशनर्स के लिए खुशखबरी.. घर बैठे मिलेगा लाइफ सर्टिफिकेट
बता दें कि डाउनलोड की गई आधार फाइल पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो सकती है. इसका पासवर्ड आमतौर पर आपके नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL में) और आपका जन्म का वर्ष (YYYY) होता है. उदाहरण के लिए अगर आपका नाम ANIL है और जन्म वर्ष 1990 है, तो पासवर्ड ANIL1990 होगा.
वॉट्सऐप के जरिए डाउनलोड किया गया यह आधार कार्ड पूरी तरह से कानूनी रूप से मान्य है. इसी तरीके से आप अपना PAN Card, ड्राइविंग लाइसेंस और 10वीं-12वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
4 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
5 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
10 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
10 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
11 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
11 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
13 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
14 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines