Aadhaar Card Free Updation: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसमें नाम, पता, जन्म तिथि आदि को आप अगले 7 दिनों में फ्री में अपडेट कर सकते हैं। बीते कुछ महीनों से आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाने की सुविधा मिल रही है, जिसका लाभ अब आप कुछ ही दिनों तक उठा सकते हैं।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा देश के नागरिकों को मुफ्त में आधार अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है। ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आप भी आधार कार्ड में जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कब तक आधार में जानकारी को अपडेट करने की सुविधा है और किस तरीके को अपनाकर मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में होगा आधार अपडेट
डिजिटल इंडिया परियोजना के हिस्से में शुरू किए गए myAadhaar पोर्टल पर आप मुफ्त में आधार कार्ड में नाम, पता और जन्म तिथि को अपडेट कर सकते हैं। इसे लेकर बहुत बार UIDAI की ओर से अपने आधिकारिक ट्विटर यानी एक्स अकाउंट पर ट्वीट के जरिए जानकारी भी दी गई है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card में कितनी बार बदला जा सकता है नाम या DOB? जानिए नियम और तरीका
फ्री में कैसे बदलें आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि?
- सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर लॉगिन करें।
- इसके बाद Document Update ऑप्शन पर जाएं।
- डिटेल्स को देखने के बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें।
- अब हाइपर-लिंक पर क्लिक करने के बाद ड्रॉपडाउन लिस्ट पर जाएं।
- यहां पर “Proof of Identity and Proof of Address Document” का एक ऑप्शन होगा, उसे चुनें।
ये भी पढ़ें- Bank Account Balance: बिना इंटरनेट और बैंक अकाउंट के पता करें बैलेंस, जानिए तरीका
इसके बाद आप आगे की प्रक्रिया में अन्य ऑप्शन को चुन सकते हैं जिनके जरिए जिस जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं, उससे संबंधित दस्तावेजों को जमा कर दें। आइए आपको वीडियो के माध्यम से बताते हैं कि कैसे आप आधार में जानकारी को फ्री में अपडेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से लेकर DL अब आपके फोन में! बस लिंक करें WhatsApp Number
कब तक फ्री में कर सकते हैं आधार अपडेट?
आप 14 दिसंबर 2023 तक आधार कार्ड में फ्री में नाम, पता और जन्म तिथि को अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद आपको प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 50 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
11 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
12 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
13 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
14 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
20 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
20 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines