हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Aadhar Card से क्या आप भी निकलवाते हैं पैसे? तो हो जाएं सावधान, आ गया ये नया Scam

विज्ञापन

Aadhar Card Fingerprints Scam: डिजिटल इंडिया के तहत ज्यादातर लोग ऑनलाइन लेनदेन की प्रक्रिया को अपना रहे हैं। यहां तक की सरकार की ओर से भी कई सुविधाएं दी जा रही हैं जिन्हें अपनाकर लोग ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाते रहते हैं। साल 2014 में केंद्र सरकार की ओर से आधार कार्ड के जरिए पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध शुरू की गई थी। इसके बाद से देशभर के कई लोग आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) सुविधा को अपनाने लगे हैं और जरूरत पड़ने पर पैसे निकलवाने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसे लेकर अब एक नया स्कैम सामने आया है।

जी हां, आधार कार्ड के फिंगरप्रिंट के क्लोन से स्कैम किया जा रहा है। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आधार कार्ड यूजर के फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर बैंक खाते से पैसे उड़ाए गए हैं। आइए इसके पूरे स्कैम के बारे में जानते हैं?

Aadhar Card Fingerprint Clone Scam

एक बिजनेस न्यूज साइट के मुताबिक आधार कार्ड फिंगरप्रिंट क्लोन स्कैम का शिकार बने एक शख्स के खाते से 57,900 रुपये निकाल गए हैं। बताया जा रहा है कि शख्स के फिंगरप्रिंट के निशान का क्लोन बनाकर स्कैमर्स ने स्कैम किया था। पुलिस ने गिरोह के पास से 512 क्लोन अंगूठे के निशान हासिल किए हैं। खासतौर पर ठगी द्वारा उन लोगों को अपना शिकार बनाया गया जो कम पढ़े लिखे थे और बैंक से पैसे निकालने के लिए आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) का यूज करते हैं।

आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम क्या है?

साल 2014 में आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) की शुरुआत की गई, जोकि एक बैंक आधारित मॉडल है। इसके जरिए आधार की बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से अकाउंटों में ऑनलाइन लेनदेन किए जाते हैं। किसी बैंक में पैसे ट्रांसफर करना हो या फिर पैसे निकालना हो इस सुविधा के जरिए काम को आसानी से किया जा सकेगा। इनमें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लाभार्थियों के अकाउंट भी जुड़े होते हैं।

राशन कार्ड और लोन दिलाने के नाम पर ठगी

रिपोर्ट की मानें तो राशन कार्ड और लोन दिलवाने के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी की गई है। फ्रॉडस्टर गांव में घूम-घूम कर लोन और राशन कार्ड देने के लिए वादा करते और फिर ग्रामीणों के अंगूठे के निशान का क्लोन बना लेते हैं। हालांकि, अभी तक ऐसे फ्रॉडों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है।

कैसे रखें आधार का डेटा सुरक्षित

आधार डेटा को सुरक्षित रखने के लिए आधार को लॉक करना जरूरी है। ऐसे में कोई भी आपके बैंक खाते से पैसे का लेनदेन नहीं कर सकेगा। आधार लॉक करने के लिए UIDAI की वेबसाइट या mAdhaar ऐप पर लॉगिन करें। यहां आपको अपना 16 नंबर का वर्चुअल आईडी जनरेट करना होता है, जोकि आपके आधार से लिंक्ड फोन नंबर पर SMS के जरिए आता है। वर्चुअल आईडी एंटर करने के बाद आधार लॉक का ऑप्शन मिलेगा, उसे सिलेक्ट करें। अब दिख रहा कैप्चा कोड एंटर करें।

कैसे अनलॉक होगा आधार 

आधार को लॉक करने के बाद अगर आप इसे अनलॉक करना चाहते हैं तो इसके लिए 16 डिजिट वाला VID नंबर यानी वर्चुअल आईडी नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद आसानी से आप आधार को अनलॉक कर सकेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें