हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

8th Pay Commission: इस राज्‍य ने 8वें वेतन आयोग कमेटी की घोषणा की, जानें कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी

8th Pay Commission Update: यदि केंद्र और राज्य की सहमति बनती है, तो न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 34,500 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकता है.

विज्ञापन
राजस्‍‍थान ने बजट में 8वें वेतन आयोग की कमेटी की घोषणा की है

8th Pay Commission: राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए 8वें राज्य वेतन आयोग (8th State Pay Commission) के गठन की तैयारी तेज कर दी है. यह राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. यह कमेटी केंद्र के 8वें वेतन आयोग की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन के ढांचे की समीक्षा करेगी. इसका मुख्य काम यह तय करना है कि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी (Basic Pay) और पेंशन कितनी बढ़नी चाहिए.

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग लागू होते ही मालामाल हो जाएंगे ये कर्मचारी; जानें क‍ितना म‍िलेगा एर‍ियर

कर्मचारियों को क्या उम्मीदें हैं?

फिटमेंट फैक्टर: कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 किया जाए.

विज्ञापन

वेतन में उछाल: यदि केंद्र और राज्य की सहमति बनती है, तो न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 34,500 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकता है.

8th Pay Commission: इन कर्मचार‍ियों को भी म‍िलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

विज्ञापन

भत्तों में सुधार: HRA जैसे मकान किराया भत्ता, मेडिकल अलाउंस और अन्य भत्तों में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की संभावना है.

राजस्थान में लागू होने की समयसीमा
आमतौर पर राज्य सरकारें केंद्र के फैसले का इंतजार करती हैं, लेकिन राजस्थान सरकार ने पहले ही कमेटी की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि जैसे ही केंद्र घोषणा करे, राज्य में इसे बिना देरी लागू किया जा सके. इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है, जिसका मतलब ये है कि कर्मचारियों को पिछला एरियर (Arrear) भी मिलेगा.

विज्ञापन

Gold Silver Prices Today: आधी रात ग‍िरकर बंद हुआ सोना, जानें क्‍या है आज सोने चांदी का भाव

क‍ितने कर्मचार‍ियों को म‍िलेगा फायदा
इस फैसले से राजस्थान के लगभग 8 लाख नियमित कर्मचारी और करीब 4.5 लाख पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ होगा. बता दें राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर भी चर्चाएं रहती हैं. 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट में OPS और नई पेंशन योजना (NPS) के बीच के वित्तीय संतुलन पर भी कमेटी अपनी राय दे सकती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola