7th Pay Commission Latest Update : महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के इंतजार के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सातवें वेतन आयोग के तहत डिफेंस मिनिस्ट्री ने रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए नया अपडेट जारी किया है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपने कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए न्यूनतम योग्यता में रिवीजन किया है।
डिफेंस मिनिस्ट्री का रिवीजन 7th Pay Commission के तहत आने वाले रक्षा कर्मचारी और सैनिकों पर लागू होगा। डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस सिलसिले में 22 अगस्त को एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया। जिसमें डिफेंस मिनिस्ट्री ने सेवा रक्षा नागरिक कर्मचारियों की प्रमोशन के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन में बदलाव किया है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए जारी अधिसूचना में कहा है कि यह अलग-अलग लेवल और वर्क एक्सपीरियंस के हिसाब से अलग-अलग होगा।
- प्रमोशन के लिए लेवल 1 से 2 तक के लिए 3 साल का अनुभव तय किया गया है।
- जबकि लेवल 1 से 3 के लिए 3 साल और दो लेवल से 4 लेवल के लिए 3 से 8 साल का एक्सपिरियंस मानक रखा गया है।
- वहीं पदोन्नति के लिए लेवल 17 तक के कर्मचारियों के लिए 1 से लेकर 12 साल के अनुभव होने चाहिए।
बताया जा रहा है कि यह नया अपडेट तत्काल प्रभावी से लागू हो जाएगा। यानी जो भी कर्मचारी योग्यता इन शर्तों को पूरा करते हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रमोशन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ITR Refund Status : अभी तक खाते में नहीं आया है पैसा तो जल्द करें ये काम
इस बीच केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार है। खबरों के मुताबिक इसबार इनके डीए और डीआर में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। डीए में अगर 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 42 से बढ़कर 45 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगा। वहीं 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर 46 प्रतिशत हो जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: जानें कब तक आ सकता है 15वीं किस्त का पैसा, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
9 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
10 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
11 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
11 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
16 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
17 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines