हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

51094 रुपये में मिल रहा Yo Drift इलेक्ट्रिक स्कूटर, 60 km की है रेंज

---विज्ञापन---

Yo Drift: इलेक्ट्रिक स्कूटर टू व्हीलर मार्केट का नया क्रेज हैं। मिडिल क्लास को सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए, जो सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज देता हो। इसी तरह का एक धांसू ईवी स्कूटर है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 60 km तक चलता है। हम बात कर रहे हैं Yo Drift की। यह न्यू जेनरेशन स्कूटर है।

पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

इस स्कूटर में पिछली सीट पर बैक रेस्ट दिया हुआ है, जो बुजुर्गों और बच्चों की सेफ्टी को बढ़ाता है। युवाओं को ध्यान में रखकर इस स्कूटर में पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं। यह बेहद एलीट लुक स्कूटर है जो बाजार में 51094 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिल रहा है। इसमें आरामदायक सीट डिजाइन मिलता है।

 

Yo Drift electric scooter

---विज्ञापन---

3 घंटे में चार्ज

Yo Drift इलेक्ट्रिक स्कूटर फास्ट चार्जर से यह 3 घंटे और सामान्य चार्जर से सात घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। फिलहाल यह स्कूटर केवल एक वेरिएंट में आता है। स्कूटर के अगले टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह स्कूटर 25 kmph की टॉप स्पीड देता है।

मोबाइल चार्जिंग सॉकेट

इलेक्ट्रिक स्कूटर में कीलेस एंट्री जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। बाजार में यह स्कूटर Hero Electric Optima और BGauss A2 से मुकाबला करता है। इस स्टाइलिश स्कूटर में डिजिटल कंसोल दिया गया है। Yo Drift में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट दिया गया है।

---विज्ञापन---

48 Kmph की टॉप स्पीड

Yo Drift में एलईडी हेडलैंप और पोजिशन लैंप दिए गए हैं। स्कूटर में रिवर्स मोड और थ्री-इन-वन लॉक सिस्टम का फीचर मिलता है। Hero Electric Optima के बारे में बताएं तो यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 89 Km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 48 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। स्कूटर का कुल वजन 93 kg का है। स्कूटर की बैटरी 4.5 घंटों में चार्ज हो जाती है। स्कूटर में 1200 W की बैटरी मिलती है।

Sponsored Links by Taboola