हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यामाहा लवर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी ने दिल्ली में खोले दो नए अत्याधुनिक 'ब्लू स्क्वायर' आउटलेट, जानें फायदे

विज्ञापन
यामाहा शोरूम फाइल फोटो

Yamaha Showroom Delhi: यामाहा लवर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने दिल्ली में दो नए अत्याधुनिक ‘ब्लू स्क्वायर’ आउटलेट खोले हैं। इंडिया यामाहा मोटर (IYM) प्रा. लिमिटेड ने झंडेवालान में 2350 वर्गफुट में “थिरु एलिगेंट यामाहा” और खानपुर में 1750 वर्गफुट में “बाइक हाउस दिल्ली” के बैनर तले यह नए आउटलेट शुरू किए हैं।

इन प्रोडक्ट्स की एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री

जानकारी के अनुसार कंपनी के इन ब्लू स्क्वायर शोरूम में यामाहा के मैक्सी स्पोर्ट्स AEROX 155 को एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा कंपनी इन आउटलेट से अपनी प्रीमियत बाइक YZF-R15 V4 (155cc), YZF-R15S V3 (155cc), MT-15 V2 (155cc), FZS-Fi Version 4.0 (149cc), FZS-Fi Version 3.0 (149cc), FZ-Fi Version 3.0 (149cc), FZ-X (149cc) आदि बेचती है।

सेल्स और सर्विस दोनों की सुविधा मिलेगी

लॉन्च किए गए दोनों नए ब्लू स्क्वायर आउटलेट पर लोगों को सेल्स, सर्विस दोनों की सुविधा मिलेगी। यह आउटलेट एडवांस्ड और अत्यधिक डिजाइन आउटलेट हैं। इन प्रीमियम ब्लू स्क्वायर आउटलेट में ग्राहकों को यामाहा की जेन्युइन एक्सेसरीज, ऑफिशियल अपैरल और यामाहा जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स को उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन

भारत में 191 से अधिक ब्लू आउटलेट

बता दें दिल्ली में यामाहा के 6 ब्लू स्क्वायर आउटलेट हैं। इसके अलावा पूरे भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि जगहों पर कंपनी के ऐसे कुल 191 से अधिक ब्लू आउटलेट हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola