Yamaha FZ S FI: यामाहा अपनी बाइक में अट्रैक्टिव फ्रंट लाइट और स्टाइलिश लुक्स के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में यामाहा की एक हाई स्पीड बाइक है FZ S FI. यह बाइक 115 km/h की टॉप स्पीड देती है। बाइक में 149 cc का जबरदस्त इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 45 kmpl तक की माइलेज देती है। बाइक में 790 mm की सीट हाइट मिलती है, जिससे सभी हाइट वाले लोग इसे आसानी से चला सकते हैं।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Yamaha FZ S FI
149 cc का इंजन
FZS-Fi में तीन कलर ऑप्शन आते हैं। Yamaha FZ S FI में जानदार 149 cc का इंजन मिलता है। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो सड़क पर 12.2 bhp की पावर पर 7250 rpm और 13.3 Nm के पीक टॉर्क पर 5500 rpm जनरेट करती है। यामाहा की यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। इसमें 135 kg का वजन है। यह स्ट्रीट बाइक है, जिसमें तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें Yamaha FZS V4 के बारे में
अट्रैक्टिव डुअल टोन सीट
Yamaha FZ S FI शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में दो वेरिएंट और 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है, जिससे लंबे सफर पर इस बाइक में जल्दी-जल्दी पेट्रोल भरवाने की टेंशन नहीं होती है। इस बाइक में अट्रैक्टिव डुअल टोन सीट मिलती है। यह बाइक एलईडी टेललाइट के साथ आती है। यह हाई एंड बाइक है, जो जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।
सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
Yamaha की इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। यह बाइक दो वेरिएंट Standard और Dlx में ऑफर की जा रही है। इस बाइक में आगे टायर पर टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे उबड़-खाबड़ सड़क पर बाइक स्मूथ राइड देती है। कंपनी इसमें मल्टी फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। बाइक में आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक की सुरक्षा मिलती है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
22 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines