World EV Day: विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस हर साल 9 सितंबर को मनाया जाता है। इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से पर्यावरण को तो लाभ होता ही है साथ ही इनके इस्तेमाल से आपके काफी पैसे भी बचते हैं। World EV Day के मौके पर अगर आप भी एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे है जिसकी रेंज ज्यादा हो और फीचर्स की कोई कमी नहीं हो तो यहां हम आपके देश के सबसे अधिक रेंज वाले स्कूटरों की जानकारी दे रहे हैं।
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी हाई रेंज के लिए जाना जाता है। इस स्कूटर का डिजाइन स्टाइलिश है और इसमें कई अच्छे फीचर्स भी आप देख सकते हैं। यह 4.8 kWh की बैटरी पैक से लैस है। इसकी अधिकतम गति 105 किमी प्रति घंटा है। सिंगल चार्ज में 212 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। इस स्कूटर की कीमत 1.58 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hero Vida V1 Pro
हीरो मोटोकॉर्प का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Pro आपकी पसंद बन सकता है। इसकी कीमत 1,14,900 रुपये से शुरू होती है। यह 3.94 kWh बैटरी पैक से लैस है। फुल चार्ज पर 165किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है। इस स्कूटर का डिजाइन स्टाइलिश और बोल्ड है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर है।
Bajaj Chetak
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने बोल्ड डिजाइन की वजह से खूब पसंद किया जाता है। इसकी कीमत 95,998 रुपये रखी है। डिजाइन के मामले इस स्कूटर में कोई खास बदलाव नहीं किये हैं। लेकिन इस स्कूटर में एक छोटा बैटरी पैक लगा दिया गया है। चेतक 2901 में 2.9 kWh की बैटरी लगी है। फुल चार्ज होने में इसे 6 घंटे का समय लगता है। सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 123km की रेंज ऑफर करता है। इसमें ईको और स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। सामान रखने के लिए छोटे-छोटे स्टोरेज दिए गये हैं।
TVS iQube
TVS के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube को आप अपने गैरेज की शोभा बना सकते हैं। इस स्कूटर में 2.2 kWh की बैटरी पैक लगा है। 2 घंटे में यह स्कूटर 80% तक चार्ज हो जाता है। इसकी ड्राइविंग रेंज 75 किलोमीटर है। इसमें 17.78cm का टच स्क्रीन डिसप्ले दिया है। डेली के लिए यह एक अच्छा है। स्कूटर का डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि यह काफी सुरक्षित भी है इस स्कूटर की कीमत 94,999 रुपये से शुरू होती हैं। इसमें 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है जहां आप दो हेलमेट एक साथ रख सकते हैं। इसकी लम्बी सीट सॉफ्ट और आरामदायक है।
PURE EV Epluto 7G Max
Pure EV EPluto 7G Pro
प्योर ईवी का नया ePluto 7G Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.03 लाख रुपये से शुरू होती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.0 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे 2.4KW एमसीयू के साथ 1.5KW की मोटर के साथ जोड़ा गया है। Pure EV को तीन अलग-अलग मोड में 100-150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है जिसकी वजह से फैमिली क्लास को यह काफी पसंद आ सकता है। स्कूटर की कीमत1.03 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: MG Windsor: 135 डिग्री रिक्लाइन सीटों के साथ भारत की पहली CUV इस दिन होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 mins agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
19 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
22 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines