Winter Car Driving Tips: मौसम चाहे कैसे भी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। गर्मी या बारिश जैसे मौसम की तुलना में सर्दियों में लोग घर पर रहना पसंद करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सर्द हवाओं का चलना और घने कोहरे का होना है। हालांकि, सर्दियों में सबसे ज्यादा समस्या का सामना तब करना पड़ता है जब काफी कोहरा हो रहा होता है और गाड़ी को हाईवे पर ड्राइव करना पड़ता है।
कोहरा होने पर गाड़ी को चाहे कैसी भी सड़क पर चलाया जाए, सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। लापरवाही करने पर आपके साथ कोई हादसा भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि कार चलाते (Car Driving Points to Remember) समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें। खासतौर पर जब आप कार को हाईवे पर चला रहे हों। आइए ड्राइविंग की ऐसी 6 बातें जानते हैं जिनका ख्याल हाईवे पर ड्राइव (Car Driving Tips) करते समय ध्यान रखना जरूरी है।
1. एक स्पीड का होना जरूरी
हाईवे पर ड्राइविंग रूल्स में से एक नियम ये है कि आपको कार चलाते समय एक जैसी स्पीड का ख्याल रखना चाहिए। खासतौर पर अगर कोहरा हो रहा है तो आपको ड्राइव करते समय कार की स्पीड एक ही रखनी चाहिए। स्पीड को बार-बार कम या ज्यादा करना न तो आपके लिए सही है और न ही पीछे से आ रहे वाहनों के लिए सही है।
2. पार्किंग लाइट ऑन
कोहरे के दौरान अगर आप वाहन चलाते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी गाड़ी की पार्किंग लाइट ऑन हो। दरअसल, कोहरा होने पर अंधेरा भी काफी हो जाता है और कहां से क्या आ रहा है कुछ पता न चलने पर हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए चाहे आप कैसे भी रोड पर ड्राइव कर रहे हों, अगर कोहरा है तो लाइट इंडिकेटर के साथ ही कार ड्राइव करें।
ये भी पढ़ें- VIP Car Number चाहिए? ऐसे घर बैठे करें अप्लाई
3. दूरी बनाए रखना जरूरी
हाईवे पर वाहन चलाते समय दूरी बनाना भी जरूरी होता है। अपनी कार और आगे वाले के वाहन के बीच अच्छी खासी दूरी रखें। ऐसे में आप हादसे होने से बचे रह सकते हैं। आमतौर पर ड्राइविंग रूल्स में भी ये कुछ पॉइंट्स शामिल हैं और इनका पालन कोहरे के दौरान खासतौर पर करना चाहिए।
4. बीच सड़क पर न रोकें गाड़ी
कोहरे होने के कारण अगर कुछ दिखाई न दे रहा हो तो ऐसी स्थिति में बीच सड़क पर गाड़ी न रोकें। कुछ नजर न आने पर अपने वाहन को सड़क के किनारे लगाकर ही रोकें। साथ ही कार का लाइट इंडिकेटर भी चालू रखें।
5. कार ब्लोअर रखें ऑन
सर्दियों में लोग गाड़ी का हीटर चालू रखते हैं जिसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप सर्दी में ब्लोअर चलाते हैं तो हल्की सी खिड़की जरूर खोल कर रखें। ऐसे में गाड़ी के शीशे पर फॉग नहीं जमेगा और आपको साफ-साफ नजर आ सकेगा।
6. फॉग लैंप ऑन
कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय फॉग लैंप को चालू रखना न भूलें। कोहरा होने पर कार का फॉग लैंप जरूर ऑन रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- अपनी Car में जरूर रखें ये 3 Gadgets, Emergency में आएंगे काम
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
3 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
6 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
9 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines