Electric car meets accident: देश में इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की डिमांड अब भारत में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन अभी भी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की तुलना में अलग तरह की सेफ्टी चुनौतियां हैं, खासकर बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का बहुत ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार ड्राइव करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बात रहे हैं कि अगर EV किसी दुर्घटना (Accident) का शिकार हो जाए, तो यहां हम आपको सेफ्टी से जुड़ी कुछ जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं कदम उठाने चाहिए।
एक्सीडेंट के तुरंत बाद क्या करें?
यदि संभव हो तो कार से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थान पर जाएं। कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम को बंद करें इमरजेंसी सर्विसेज (108, 112) को कॉल करें। इसके अलावा अगर कोई घायल है या कार से धुआं निकल रहा है, तो तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दें।
यदि EV बैटरी से धुआं, चिंगारी या जलने की गंध आ रही है, तो कार से कम से कम 15-20 मीटर दूर चले जाएं। एक्सीडेंट के दौरान EV के चार्जिंग पोर्ट में शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है, इसलिए चार्जिंग पोर्ट को न छूएं। आपको बता दें कि नई इलेक्ट्रिक कारों में ऑटोमेटिक पावर कट सिस्टम होता है, जिससे एक्सीडेंट के तुरंत बाद बैटरी डिसकनेक्ट हो जाती है। जिसकी वजह से करंट लगने की संभावना ना के बराबर रहती है लेकिन अगर कोई बैटरी पैक डैमेज हो गया है, तो EV को न छुएं।
अगर इलेक्ट्रिक कार में आग लग जाए, तब क्या करें
EVs में बैटरी फेलियर या शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आपको जलने की गंध, चिंगारी या धुआं दिखे, तो बिना देर किए बाहर निकलें। बैटरी फटने या ब्लास्ट होने का खतरा हो सकता है, इसलिए कम से कम 20-30 मीटर की दूरी रखें। EV बैटरी आग बुझाने के लिए पानी कारगर नहीं होता। केवल फायर ब्रिगेड को कॉल करें और विशेष EV अग्निशामक से ही आग बुझाने दें। EV में आग लगने की घटनाएँ बहुत दुर्लभ होती हैं, लेकिन यदि बैटरी को कोई गहरी क्षति हो तो थर्मल रनअवे (Battery Overheating) के कारण आग लग सकती है। आधुनिक EVs में बैटरी सेफ्टी सिस्टम इस जोखिम को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें: Toyota Innova Electric: आ गई 7-सीटर टोयोटा इनोवा इलेक्ट्रिक, इतना बड़ा होगा बैटरी पैक
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
20 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines