हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गलत पार्किंग से कार में हो सकता है नुकसान, ऐसे बरतें डबल सेफ्टी

विज्ञापन
फाइल फोटो

What is The Right Way to Park: कार को सड़क पर चलाते हुए जितनी सावधानी बरतनी चाहिए उतना ही उसे पार्किंग में खड़ा करते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है। कई बार गलत पार्किंग से हमारी कार में नुकसान हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि कार खड़ी करते हुए उसे पहले गियर में रखें या बैक गियर डालना सही है। क्या कार को खड़ी करते हुए उसमें हैंड ब्रेक लगाना सही है?

हैंड ब्रेक से मिलती है डबल सेफ्टी

गाड़ियों को पार्क करते समय उसमें पहला या बैक गियर लगाना चाहिए। कभी भी बड़ा गियर दो, तीन चार आदि नहीं लगाएं। इनमें कार के लुढ़कने का चांस अधिक होता है। इसके अलावा हमेशा कार को खड़ी करते हुए उसकी हैंड ब्रेक लगा देनी चाहिए। इससे डबल सेफ्टी हो जाती है।

फाइल फोटो

ढलान पर वाहन खड़ा करने से बचें

हैंड ब्रेक लगाने से कार के चारों पहिये जाम हो जाते हैं। इनके आगे-पीछे होने का खतरा कम होता है। हमेशा अपनी कार को समतल जगह पर खड़ी करें। हमें कार को ढलान पर खड़ा करने से बचना चाहिए। अगर कभी मजबूरी में ऐसा करना पड़ जाए तो हैंड ब्रेक लगाना न भूलें।

ये भी पढ़ेंः 991 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, 23.24 kmpl की माइलेज, टोयोटा की इस SUV ने छुड़ाए Scorpio और Carnival के पसीने

स्टीयरिंग को लॉक करना चाहिए

न्यूट्रल रखने की बजाए कार को पार्किंग में खड़े करते हुए गियर में डालना उचित होता है। इससे वह धक्के या फिर तेज हवा से आगे-पीछे नहीं होती। हादसा होने व कार में नुकसान होने का खतरा कम होता है। हमें कार के स्टीयरिंग को लॉक करना चाहिए। इसे तिरछा करके भी छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से कार लुढने की स्थिति में कुछ दूर पीछे होने के बाद अपने आप ही रुक जाएगी।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें