Car Fire Accident: अकसर मीडिया में चलती कार में आग लगने की खबरें हेडलाइन बनती हैं। सीएनजी कार में आग लगने का खतरा अधिक बताया जाता है। लेकिन अगर हम कुछ मामूली सावधानियां बरतें तो कार में आग लगने की इन हादसों से बचा जा सकता है। आइए आपको कार में आग लगने से बचने के कुछ उपाए बताते हैं।
इंजन की ओवर हीटिंग और फ्यूल लीक होना
जानकारी के मुताबिक कार में आग इंजन की ओवर हीटिंग, फ्यूल का लीक होने, कार की वायरिंग में शार्ट-सर्किंग होने से लगती है। इससे बचने के लिए हमें कार में तय मानक से अधिक एसेसरीज नहीं लगवानी चाहिए। कार की वायरिंग में छेड़छाड़ आग लगने का एक कारण है।
सहीं जगह से गाड़ी की सर्विस करवानी चाहिए
हमें हमेशा अधिकृत सर्विस सेंटर पर से ही गाड़ी की सर्विस करवानी चाहिए। अगर कार में सीएनजी किट है तो उसके सिलेंडर की हर पांच साल में हाइड्रो टेस्टिंग करानी चाहिए। इससे सिलेंडर की क्षमता का पता चल जाता है। सीएनजी कार में समय-समय पर कार के पुर्जों की जांच करवाते रहना चाहिए। सीएनजी कार में कार के पार्ट्स खराब होने के चांस अधिक होते हैं।
250 किलोमीटर लगातार चलाने के बाद 15 मिनट का ब्रेक
कार में छोटा फायर एस्टिंगुशर रखना भी बेहद अच्छा विकल्प है। कार में मॉडिफाई कर लगवाई लाइट, हूटर, डबल हार्न, साउंड फिटिंग आदि की समय-समय पर जांच करवाएं। इनमें शार्ट-सर्किट का खतरा अधिक होता है। कार को लंबी ड्राइव पर 250 किलोमीटर लगातार चलाने के बाद 15 मिनट का ब्रेक लें। लगातार कई घंटों तक एसी या ब्लोअर न चलाएं। लंबे रूट पर घर्षण से टायर भी गर्म हो जाते हैं।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
20 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines