VinFast EV Dece,ber 2025 sales India: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है. वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast ने भारत में एंट्री करते ही ऐसा प्रदर्शन किया है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी हैरान रह गई हैं. खास बात यह है कि VinFast ने बहुत कम समय में बिक्री के आंकड़ों के दम पर खुद को टॉप EV ब्रांड्स की सूची में शामिल कर लिया है.
भारत में VinFast की शानदार शुरुआत
VinFast ने भारत में अपने सफर की शुरुआत फेस्टिव सीजन से ठीक पहले VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करके की थी. यह कदम कंपनी के लिए काफी सफल साबित हुआ. दिसंबर 2025 तक VinFast देश की टॉप-5 इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाली कंपनियों में शामिल हो गई, जहां उसने Hyundai और Kia जैसी स्थापित कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया.
दिसंबर 2025 में EV बिक्री का हाल
VAHAN डेटा के अनुसार, दिसंबर 2025 में Tata Motors ने 6434 रजिस्ट्रेशन के साथ EV सेगमेंट में पहला स्थान बनाए रखा. दूसरे नंबर पर MG रही, जिसने 3,555 यूनिट्स की बिक्री की. Mahindra ने 3,065 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
VinFast ने कैसे मारी बाजी
इसी महीने VinFast ने कुल 375 इलेक्ट्रिक गाड़ियां रजिस्टर कराईं. तुलना करें तो Hyundai ने 262और Kia ने 313 यूनिट्स की बिक्री की. इन आंकड़ों के दम पर VinFast चौथे स्थान पर पहुंच गई. BMW 300 यूनिट्स के साथ टॉप-5 में शामिल रही, लेकिन VinFast का प्रदर्शन नए ब्रांड के हिसाब से काफी प्रभावशाली माना जा रहा है.
VF6 और VF7 की कीमत और पोजिशनिंग
भारत में VinFast की VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs की एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये के बीच रखी गई है. यह प्राइस रेंज भारतीय EV बाजार के सबसे ज्यादा डिमांड वाले सेगमेंट में आती है, जिससे कंपनी को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Limo Green से और बढ़ सकती है पकड़
VF6 और VF7 की आक्रामक कीमतों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि VinFast अपनी आने वाली Limo Green को भी किफायती दाम पर लॉन्च कर सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो कंपनी और ज्यादा पॉपुलर प्राइस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है. Limo Green के लॉन्च के बाद VinFast की बिक्री और मार्केट शेयर में और उछाल आने की संभावना है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी एंट्री की तैयारी
VinFast सिर्फ कारों तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी ने पहले ही साफ किया है कि वह भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की संभावना पर काम कर रही है. ये मॉडल फिलहाल फीजिबिलिटी स्टडी के चरण में हैं और जल्द ही इन्हें भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है.
चार्जिंग नेटवर्क पर भी काम
अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को सपोर्ट देने के लिए VinFast भारत में चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने की भी योजना बना रही है. इससे न सिर्फ ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि कंपनी को लंबी रेस का मजबूत खिलाड़ी बनने में भी मदद मिलेगी.
VinFast ने भारत में जिस रफ्तार से शुरुआत की है, उससे साफ है कि आने वाले समय में यह ब्रांड EV बाजार में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- नए साल पर झटका! Hyundai कारों पर बड़ा अपडेट, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines